महतारी वंदन योजना से संवरी सलाम के जीवन में आया खुशहाली
नारायणपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू की गई महतारी वंदन योजना ने महिलाओं की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें समाज में समानता का अधिकार देना है। इस योजना का लाभ ग्राम बिंजली के निवासी संवरी सलाम के जीवन में महतारी वंदन योजना से महत्वपूर्ण बदलाव हो रहा है।
संवरी सलाम जिनके पति दयाराम सलाम भी इस परिवार के सदस्य हैं, महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। संवरी और उनके परिवार को इस योजना के तहत हर महीने 1000 रूपये की वित्तीय सहायता मिलती है। यह राशि उनके परिवार के लिए बहुत मददगार साबित हो रही है, खासकर आर्थिक तंगी के समय संवरी सलाम बताती हैं कि वह मजदूरी और खेती करके अपने घर का खर्चा चलाती थी, लेकिन महतारी वंदन योजना से मिली यह राशि अब उनके लिए घर चलाने में काफी मददगार साबित हो रही है। संवरी ने बताया कि इस योजना ने हमारी ज़िन्दगी में एक नई उम्मीद जगा दी है। अब हम अपनी रोज़मर्रा की जरूरतें बिना किसी तनाव के पूरी कर पा रहे हैं। संवरी बताती है कि महतारी वंदन की 10वीं किस्त की राशि उनके खाते में हास्तातंरित हो गया है।
संवरी सलाम और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने इस योजना को लागू किया। इससे न केवल हमारी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है, बल्कि हमें आत्मनिर्भर बनने का भी मौका मिला है।
महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के महिलाओं को मासिक 1000 रूपये की राशि दी जाती है, जिससे वे अपने परिवार के भरण-पोषण के साथ-साथ अन्य सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा सकती हैं। इस योजना ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और उनकी सामाजिक स्थिति को भी बेहतर किया है। संवरी सलाम जैसे कई परिवारों के लिए यह योजना एक वरदान साबित हो रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली सहायता से उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है, और वे अब समाज में अपनी भूमिका को बेहतर तरीके से निभा रही हैं। यह योजना महिलाओं के लिए सशक्तिकरण का एक रास्ता है, जो उन्हें समाज में सम्मान और स्वाभिमान से जीने का अवसर प्रदान करती है। इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्राप्त हो रही है, जिससे वे अपने परिवारों के लिए और समाज के लिए एक मजबूत स्तंभ बन रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में यह योजना छत्तीसगढ़ की माताओं के जीवन में खुशहाली के साथ ही चिंता मुक्त हो रही है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ