पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली में हेरोइन तस्करी करने वाली महिला गिरफ्तार
दिल्ली आउटर नार्थ डिस्ट्रिक की एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को और मजबूत करते हुए एक और महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसकी पहचान मंजू उर्फ मंजूरा बीबी (26) के रुप में हुई है. महिला राष्ट्रीय राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके की रहने वाली है. महिला तस्कर के पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है. महिला की गिरफ्तारी पहले से पुलिस रिमांड पर चल रही एक अन्य आरोपी अंजू उर्फ गौरी भाभी (34) की निशानदेही पर की गई है.
आउटर नार्थ डिस्ट्रिक डीसीपी निधिन वलसन से मिली जानकारी के मुताबिक, 1 जनवरी 2025 को एनआईए थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत दर्ज किए गए एक मामले में पुलिस ने जहांगीरपुरी के रहने वाले एक ड्रग सप्लायर शेख शहनवाज उर्फ सोहैल (23) को गिरफ्तार किया था. जिसके कब्जे से पुलिस ने 402 ग्राम हेरोइन बरामद की थी.
ऐसे हुआ ड्रग नेटवर्क का खुलासा
इसके बाद पूछताछ में शहनवाज ने खुलासा किया था कि बरामद हेरोइन उसे अंजू उर्फ गौरी भाभी ने दी थी. जिसके बाद पुलिस ने 31 जनवरी 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर अंजू उर्फ गौरी भाभी को गिरफ्तार किया और उसके पास से 96 ग्राम हेरोइन भी बरामद की थी. जांच के दौरान गौरी भाभी ने स्वीकार किया कि वह हेरोइन की खेप मंजू उर्फ मंजूरा बीबी से लेती थी.
जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद उसके खुलासे के आधार पर पुलिस ने 12 फरवरी 2025 को मंजू को भी दबोच लिया. वहीं उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई. पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अब पुलिस आगे की जांच में जुट कर इस पूरे ड्रग नेटवर्क और इसके सप्लाई चेन को खंगाल कर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की कोशिश में लग गई है.

आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर