दिल्ली सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 दानिक्स अधिकारियों का ट्रांसफर
एलजी वीके सक्सेना के आदेश पर दिल्ली सरकार में कार्यरत दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा (दानिक्स) कैडर के 19 अधिकारियों के स्थानांतरण/ नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।
अलग-अलग विभागों में प्रतीक्षारत नियुक्तियां दी गई
इनमें कई दानिक्स अधिकारी ऐसे हैं जो कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप आदि से स्थानांतरित किए गए हैं, उन्हें दिल्ली सरकार के अलग-अलग विभागों में प्रतीक्षारत नियुक्तियां दी गई हैं।
इन सभी का हुआ तबादला
दिल्ली सरकार के सेवाएं विभाग के उप सचिव की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आदेश के मुताबिक, दानिक्स अधिकारी संजीव कुमार, विश्वेंद्र, एसएस परिहार, तनवीर अहमद, मोहम्मद रेहान रजा, सुधाकर, आनंद वर्धन मिश्रा, आदित्य कुमार अस्थाना, सिंह पीयूष विजयकरण, आदित्य कुमार झा, आशीष कुमार, राजेश कुमार आहूजा, क्षितिश कुमार मिश्रा, विवेक कुमार नरेश, आर के मीणा आदि को प्रतीक्षारत नियुक्ति के तहत अलग-अलग विभागों में अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।
दूसरी जगह पर स्थानांतरित किया गया
इसके अलावा दिल्ली सरकार में दिल्ली व्यापार एवं कर विभाग में अतिरिक्त आयुक्त लेखराज, जेल अधीक्षक कपिल चौधरी और वित्तीय आयुक्त कार्यालय के राजेश त्यागी को भी दूसरी जगह पर स्थानांतरित किया गया है।
पहले 23 दानिक्स अधिकारियों के तबादलों को दी गई थी मंजूरी
गौरतलब है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण (एनसीसीएसए) द्वारा बुधवार को 23 दानिक्स अधिकारियों के तबादलों को मंजूरी दे दी थी। बृहस्पतिवार को एलजी ने इन सभी अधिकारियों के तबादलों को मंजूरी दे दी है।

असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान