मुंबई जलमग्न: भारी बारिश से सड़कों पर पानी, लोगों की बढ़ी मुसीबतें
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में देर रात से तेज बारिश हो रही है. IMD ने सोमवार सुबह मुंबई के लिए चेतावनी जारी की. आईएमडी के मुताबिक, अगले 3-4 घंटों में शहर के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने, तेज़ बारिश और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई. सुबह से ही हो रही बारिश के कारण पनवेल स्टेशन परिसर के टिकट कॉउंटर के पास पानी भर गया. इस वजह से बाहर से आ रहे लोगों को दीवाल पर चढ़कर स्टेशन पर पहुंचना पड़ रहा है. अंधेरी सबवे बन्द हो गया है. ये अंधेरी ईस्ट को अंधेरी वेस्ट, वर्सोवा, सात बंगला,चार बंगला,अंबोली, जुहू, जोगेश्वरी वेस्ट को जोड़ने का प्रमुख मार्ग है. सब में 2 से ढाई फुट पानी भरा हुआ है. लोगों को असुविधा से बचाने के लिए मोटरपंप लगाकर पानी निकाला जा रहा है. ट्रैफिक पुलिस लोगों को रोक कर वापस लौटा रही है.
कहां पर कितनी हुई बारिश?
सुबह 9-10 बजे के बीच केवल एक घंटे में सबसे ज्यादा बारिश नरीमन पॉइंट फायर स्टेशन में हुई, जहां 104 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा ए वार्ड ऑफिस में 86 मिमी, कोलाबा पंपिंग स्टेशन में 83 मिमी, और मुंसिपल हेड ऑफिस में 80 मिमी की बारिश दर्ज की गई. कोलाबा फायर स्टेशन, मालाबार हिल, डी वार्ड में सुबह 6:00 से 7:00 बजे तक मुंबई में बहुत बारिश हुई. यहां ग्रांट रोड आई हॉस्पिटल, मेमनवाड़ा फ़ायर स्टेशन, कोलाबा फ़ायर स्टेशन, सी वार्ड ऑफ़िस और बायकुला फ़ायर स्टेशन बारिश से प्रभावित इलाकों में से एक है. सीसीटीवी के जरिए जलभराव की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है. जलभराव की वजह से शक्कर पंचायत, सायन सर्कल, दादर टीटी, हिंदमाता, जेजे मडावी पोस्ट ऑफिस, कुर्णे चौक, बिंदुमाधव जंक्शन और माचरजी जोशी मार्ग (फाइव गार्डन) में लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. तेज हवाओं और बारिश की वजह से पेड़ और डालियां गिरने की कई घटनाएं भी सामने आई हैं. शहर में 4 जगहों पर और वेस्टर्न सबर्ब्स में 5 जगहों पर पेड़ों के गिरने की सूचना बीएमसी को मिली है. बीएमसी का कहना है कि रेलवे सेवाएं अभी तक सामान्य बनी हुई हैं. लोकल ट्रेनें फिलहाल अपने निर्धारित समय के अनुसार चल रही हैं और कोई रुकावट दर्ज नहीं की गई है.

हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन की सजा पर अब अगली तारीख, कोर्ट में क्यों टला फैसला?
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत