रेप के बाद हत्या : ससुर ने बहू पर किया जानलेवा हमला, दहला देने वाला मामला
फरीदाबाद में बेहोश बहू से रेप के बाद ससुर ने हैवानियत की. फिर गला घोंटकर उसे मार डाला. बाद में ससुरालियों ने मिलकर बहू के शव को गड्ढे में दफना दिया. दो महीने बाद अब जाकर इस हत्याकांड का खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपी ससुर और सास को गिरफ्तार कर लिया है. पति अभी भी फरार है. मामले में जांच जारी है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ससुर ने खुलासा किया कि हत्या पूर्व नियोजित थी. 24 साल की महिला की हत्या की साजिश 15 अप्रैल को रची गई थी. उसका पति और सास भी कथित तौर पर प्लान में शामिल थे. आरोपी ससुर ने खुलासा किया कि प्लान के मुताबिक पीड़िता की सास को उसकी भतीजी की शादी में 15 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के एटा भेज दिया गया था.
खाने में मिलाई नींद की गोली
21 अप्रैल की रात अरुण ने अपनी पत्नी और बहन काजल के खाने में नींद की गोली मिला दी थी. ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर दोनों अपने अपने रूम में गहरी नींद में सो गए. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया- प्लान किया गया था कि ससुर अकेले ही बहू की हत्या करेगा और पति ग्राउंड फ्लोर पर चला गया. ससुर देर रात बहू के कमरे में दाखिल हुआ और दुपट्टे से गला घोंटने की तैयारी कर ली. लेकिन गला घोंटने से पहले उसने बेहोशी की हालत में जा चुकी बहू के साथ रेप भी किया. उसने अपने बेटे और पत्नी को यह बात नहीं बताई.
दो साल पहले हुई थी शादी
थोड़ी देर बाद उसने बेटे को ऊपर बुलाया और दोनों ने शव को उठाकर गली में खोदे गए गड्ढे में डाल दिया. उन्होंने ईंट और पत्थर से इसे भर दिया. उसने पड़ोसियों को बताया कि गड्ढा सीवर के लिए खोदा था. इस मामले में पल्ला पुलिस थाने में ससुर, सास, पति और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. महिला का शव दो महीने तक इस गड्ढे में छिपा रहा और वे उसे लापता बताते रहे. महिला की दो साल पहले शादी हुई थी.

बूंद-बूंद पानी के लिए जूझ रहा पाकिस्तान, कनाडा से मांगा सहयोग
रोहित शर्मा के भविष्य पर अश्विन का बड़ा बयान, कहा- फैसले का सम्मान करना चाहिए
आग के मुहाने पर सरकारी इमारतें! जवाहर और इंदिरा भवन की तस्वीरों ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, गुरमखेड़ी स्टेशन पर एक सप्ताह तक नहीं मिलेगा ट्रेनों का स्टॉपेज
TVS Motor ने Q1 में किया कमाल, मुनाफा ₹1,174 करोड़ पहुंचा; निवेशकों की बल्ले-बल्ले
पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने किया सुसाइड, कर्नाटक की घटना से सनसनी
विशाल हिमखंड का अस्तित्व खत्म, वैज्ञानिकों ने दर्ज किया बड़ा बदलाव
वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को तैयार रहें, दो नए खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका
'रामायण' के लिए अनुपम खेर का नया अवतार, जटायु की आवाज से करेंगे दर्शकों को भावुक