वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में नेचर कैम्प
भोपाल : वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में ईको पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से नेचर कैम्प का आयोजन किया गया। नेचर कैम्प में शासकीय माध्यमिक विद्यालय, पुरानी जाटखेड़ी के 48 छात्र-छात्राओं और 5 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कैम्प में भाग लिया।
वन विहार के विषय-विशेषज्ञों द्वारा छात्र-छात्राओं को पक्षी दर्शन, तितली, वन्य-प्राणी दर्शन और वानिकी गतिविधियों की जानकारी दी गयी। साथ ही वन एवं वन्य-प्राणी और पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिविधियाँ भी करायी गयीं। कैम्प में बाघ, तेंदुआ, भालू, मगर, घड़ियाल, चीतल, सांभर और वन्य-प्राणियों का अवलोकन कराया गया।
कैम्प में छात्र-छात्राओं ने किंगफिशर, ओपन बिल स्टॉर्क, वुली नेक स्टॉर्क, कार्पोरेंट, जकाना, कूट आदि पक्षी देखे और नीडम क्षेत्र में कृत्रिम घोंसले तथा पक्षियों के मॉडल का अवलोकन भी किया।
कैम्प में स्रोत व्यक्ति के रूप में सेवानिवृत्त उप वन संरक्षक ए.के. खरे, भोपाल बर्ड्स सुसंगीता राजगीर एवं विजय नंदवंशी ने छात्र-छात्राओं को वन एवं वन्य-जीव के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान वन विहार के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

‘ईरान को 2-3 हफ्तों में नष्ट कर देंगे’, ट्रंप ने होर्मुज की धमकी दी
भावुक पोस्ट के साथ वान डर डुसेन ने खत्म किया क्रिकेट करियर
पनीर खाने से हो सकती है परेशानी, इन लोगों को रहना चाहिए सावधान
ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
भयानक वारदात: पति के खाने में जहर, बेहोश होने पर कैंची से हमला, पत्नी हिरासत में
सावधान! ये संकेत हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर के, समय पर पहचान जरूरी
रोज कच्चा प्याज खाते हैं? इन लोगों को तुरंत बंद कर देना चाहिए
CM पद छोड़ने के लिए तैयार नीतीश कुमार, राज्यसभा सदस्यता की तिथियां हुईं स्पष्ट
हाई कोर्ट सख्त, अमित जोगी को मिली सरेंडर की डेडलाइन