500 के करीब नर्सिंग कॉलेज बंद होने की कगार पर
भोपाल । मध्य प्रदेश में 700 नर्सिंग कॉलेज पंजीकृत थे। हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई की पहली रिपोर्ट में 169 नर्सिंग कॉलेज को नियमों के अनुसार पत्र पाया गया है।दूसरी बार की जांच में लगभग 87 नर्सिंग कॉलेज को पात्रता के अंदर रखा गया है। चार नर्सिंग कॉलेज ने सीबीआई की जांच के डर से कॉलेज संचालन से मना कर दिया है।
जबलपुर हाईकोर्ट की मुख्य खंडपीठ ने शुक्रवार को ग्वालियर हाईकोर्ट की बेंच में लंबित नर्सिंग कॉलेज से संबंधित सभी 10 मामलों को जबलपुर की मुख्य खंडपीठ में ट्रांसफर करने के आदेश दिए हैं।हाई कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन डायरेक्टर आफ मेडिकल एजुकेशन ने सत्र खत्म हो जाने के बाद अतिरिक्त सीटों की मान्यता देने का आदेश दिया था। हालांकि प्रशासकों ने सत्र समाप्त होने के कारण इसे लागू नहीं किया। भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज और बीएमएचआरसी के नर्सिंग कॉलेज में जो कमी थी।उसे पूरा कर लिया गया है। अब यहां पर नर्सिंग कॉलेज शुरू किए जाने की अनुमति दोनों संस्थाओं को होगी। कुल मिलाकर 500 नर्सिंग कॉलेज अभी भी पात्रता के अनुसार नहीं होने से इन कॉलेज के बंद होने की संभावना बलवती है।

बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत