न्यूजीलैंड ने T20I ट्राई सीरीज के लिए किया 15 सदस्यीय टीम का एलान
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका और जिंबाब्वे के खिलाफ आगामी टी20 आई ट्राई-सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। न्यूजीलैंड की टीम नए हेड कोच रोब वॉल्टर की निगरानी में 2026 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों की शुरुआत करेगी।
प्रमुख तेज गेंदबाज एडम मिलने और मध्यक्रम के बल्लेबाज बेवोन जैकब्स को टीम में शामिल किया गया है जबकि कई दिग्गज खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखा गया है। पूर्व कप्तान केन विलियमसन, डेवोन कॉनवे, बेन सियर्स, काइल जैमिसन और लोकी फर्ग्यूसन टीम का हिस्सा नहीं हैं।
विलियमसन इस समय काउंटी में मिडिलसेक्स के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने आगामी सीरीज के लिए खुद को अनुपलब्ध बताया। वहीं, बेन सियर्स चोटिल हैं। लोकी फर्ग्यूसन कार्यभार के तहत आराम कर रहे हैं जबकि जैमिसन अपने बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं।
इनकी टीम में हुई वापसी
इस बीच ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र और कप्तान मिचेल सैंटनर टीम में लौट आए हैं। इन तीनों ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में हिस्सा नहीं लिया क्योंकि तीनों मार्च से आईपीएल में व्यस्त रहे।
वॉल्टर ने टीम के बारे में बात करते हुए कहा, 'मेरे ख्याल से आगामी सीरीज के लिए हमने बेहद मजबूत टीम का चयन किया है और मेरा ध्यान टीम को एकजुट रखकर काम करने पर रहेगा। हमारी टीम में अच्छे अनुभवी खिलाड़ी हैं और उन लोगों की वापसी से खुश हूं, जिन्होंने आईपीएल के कारण पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में हिस्सा नहीं लिया था।'
टीम पर कोच की राय
वॉल्टर ने कहा, 'बेवोन ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और दुनिया की फ्रेंचाइजी लीग का अनुभव भी हासिल किया। उनके लिए खुद को साबित करने का शानदार मौका है। एडम मिलने कौशलवान टी20 गेंदबाज हैं। उनके पास अतिरिक्त गति और उछाल है। उनके अनुभव का टीम को फायदा मिलेगा। टी20 वर्ल्ड कप पास है और आगामी सभी सीरीज महत्वपूर्ण हैं।'
टी20आई ट्राई-सीरीज के लिए न्यूजीलैंड स्क्वाड:
मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फूक्स, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, एडम मिलने, डैरिल मिचेल, विल ओ रुड़की, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट और ईश सोढ़ी।

राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
दिल्ली हाईकोर्ट में अरविंद केजरीवाल की पेशी, जज के सामने देंगे अपनी दलील