मध्य पूर्व में तनाव चरम पर: सीरिया में अमेरिकी बेस पर हमले की खबर, मैहर न्यूज एजेंसी का बड़ा दावा
ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद सीरिया में मौजूद अमेरिका सैन्य ठिकाने पर हमला हुआ है. ईरानी मीडिया ने सोमवार को जानकारी दी कि सीरिया में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला हुआ है. अमेरिका के बी-2 बॉम्बर हमले के 36 घंटे बाद सीरिया स्थित अमेरिकी बेस पर यह अटैक हुआ है.
ये हमला ईरान की और से पहला हमला माना जा रहा है, जो इजराइल से अलग किया गया है. हालांकि ईरान की ओर से हमले की जिम्मेदारी नहीं ली गई है, लेकिन ईरान ने चेतावनी दी थी कि अगर अमेरिका जंग में कूदता है. तो वह मध्य पूर्व में मौजूद उसके सैन्य अड्डों को निशाना बनाएगा.
Mehr News ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि सीरिया के पश्चिमी हसाका प्रांत के एक इलाके में अमेरिकी सैन्य अड्डे को निशाना बनाया गया. इन सूत्रों ने बताया कि हमले के बाद मुख्य प्रवेश द्वार पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. ईरान ने मोर्टार से यह हमला किया है.
ईरान ने 3 ठिकानों पर हमले के संकेत दिए
यूनाइटेड नेशन में ईरान के राजदूत आमिर सईद इरावानी ने 3 ठिकानों पर जवाबी हमले का संकेत दिए हैं. इरावानी का कहना था कि हम अनुपातिक जवाब देंगे. यानी जितना नुकसान हमें अमेरिका ने पहुंचाया है, उतना ही नुकसान उसे पहुंचाएंगे.
ईरान का कहना है कि इजराइल के चक्कर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने लोगों के जान को खतरे में डाल दिया है. ईरान ने अमेरिका पर हमला करने के 5 वैध कारण भी गिनाए थे.
अमेरिका ने बी-2 बॉम्बर से किया था हमला
अमेरिका ने ईरान के नताजं, इस्फाहन और फोर्डो न्यूक्लियर बेस पर बी-2 बॉम्बर से हमला किया था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक ईरान के न्यूक्लियर साइट पर यह हमला किया गया. अमेरिका का कहना है कि हमारी कोशिश बस इतनी है कि ईरान परमाणु बम न बनाए.
वहीं ईरान ने इसे संप्रभुता के खिलाफ बताया है. ईरान का कहना है कि अमेरिका ने कानून का पालन नहीं किया है. राजनीतिक रूप से ईरान पर हमला किया है.
सीरिया के बेस और ईरान
ईरान से सबसे करीब अमेरिकी बेस इराक का है, लेकिन सीरिया की भी दूरी ज्यादा नहीं है. ईरान से हसाका प्रांत करीब 1100 किलोमीटर है, अभी इस हमले में कितना नुकसान हुआ है इस बारे में जानाकारी नहीं है. लेकिन सीरिया में बशर अल असद के समय पर ईरान का तगड़ा होल्ड रहा है और उसकी प्रॉक्सी अभी भी वहा काम कर रही है.

'रामायण' ट्रेलर लॉन्च से पहले अमेरिका पहुंचे रणबीर कपूर और यश, फैंस का इंतजार खत्म
तेलंगाना में भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट, इंजीनियर के पास मिली बेशुमार संपत्ति
एमपी के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल, मुख्यमंत्री ने जताया भरोसा
स्मार्ट मीटर बना बचत का जरिया, जून में लाखों उपभोक्ताओं को मिली ₹1.12 करोड़ की राहत
पत्नी ने प्रेमी संग रची थी मौत की साजिश, करैत उपलब्ध कराने वाला भी पुलिस की गिरफ्त में
बारिश से तरबतर मध्य प्रदेश, 17 जिलों में भारी वर्षा का रेड-अलर्ट जैसा माहौल
टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने उज्जैन में किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
पेपर लीक करने वालों की अब खैर नहीं, पीएम मोदी बोले- जल्द मिलेगी कड़ी सजा
पांच बार विधायक रहे आलमबदी नहीं रहे, 92 वर्ष की उम्र में निधन से सियासी जगत में शोक
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में सावन स्पेशल नियम लागू, दर्शन से पहले जान लें पूरी जानकारी