नीतीश कुमार का सरप्राइज विज़िट: जदयू प्रवक्ताओं की बैठक में दी अहम सलाह
पटना। जदयू प्रदेश कार्यालय में प्रवक्ताओं की बैठक चल रही थी, तभी अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वहां पहुंच गए। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मौजूद थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नीतीश यह देखने पहुंचे थे कि प्रवक्ताओं की बैठक में सभी प्रवक्ता मौजूद हैं या नहीं।
इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, एमएलसी संजय गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यालय के बाहर नीतीश ने सिंह से बातचीत के दौरान ऑफिस को दिखाकर कहा कि यहां रेनोवेशन का सब काम हमने करवा दिया है, आप देख लीजिए।
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्रीय मंत्री ललन ने कहा कि हमारी सेना ने आतंकवादी संगठन और उनके ठिकानों पर सटीक और प्रभावी हमला किया है। इस कार्रवाई में केवल आतंकी कैंपों को निशाना बनाया गया, जबकि उनके समीप स्थित सैन्य कैंप को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
ललन सिंह ने कहा, हमारी सेना ने जो किया है, उस पर हम सभी को गर्व है। जहां कार्रवाई हुई, वहां आतंकवादी संगठन और उनके कैंप को नष्ट किया गया, लेकिन करीब में मौजूद मिलिट्री कैंप को खरोंच तक नहीं आई। इससे साफ है कि यह एक बहुत ही सटीक और सुनियोजित हमला था।
उन्होंने कहा कि हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश था और मोदी सरकार और खुद पीएम मोदी ने यह स्पष्ट किया था कि कठोर कार्रवाई की जाएगी। ललन सिंह ने बताया कि सुरक्षा बलों ने उसी दृढ़ता के साथ जवाब दिया और देश की जनता को भरोसा दिलाया कि भारत अब किसी भी आतंकी कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करेगा।

राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर