मुख्यमंत्री आतिशी को नोटिस जारी
नई दिल्ली। भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर द्वारा दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री आतिशी को नोटिस जारी किया है। यह याचिका ट्रायल कोर्ट द्वारा उनके मानहानि मामले को खारिज करने के निर्णय के विरुद्ध दायर की गई थी।
भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने आरोप लगाया था कि आतिशी ने एक प्रेसवार्ता में भाजपा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों को तोड़ने के लिए रिश्वत देने का प्रयास करने का बयान दिया था। इस मामले में न्यायमूर्ति विकास महाजन की पीठ ने नोटिस जारी करते हुए सुनवाई स्थगित कर दी है।
याचिका में दावा किया गया है कि विशेष न्यायाधीश ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर समन रद्द किया और मानहानि की शिकायत को खारिज कर दिया, जो कानूनी रूप से त्रुटिपूर्ण था। दिल्ली भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि विशेष न्यायाधीश ने शिकायतकर्ता को अपने आरोपों को साबित करने का अवसर नहीं दिया। उन्होंने ट्रायल कोर्ट के फैसले को रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि इसमें कई कानूनी खामियां हैं।
गौरतलब है कि आतिशी ने 27 जनवरी 2024 और 2 अप्रैल 2024 को प्रेस वार्ता कर भाजपा पर आप विधायकों को 20 से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप लगाया था। इस पर 28 जनवरी को राउज एवेन्यू के विशेष न्यायाधीश ने प्रवीण शंकर कपूर की मानहानि याचिका को खारिज कर दिया था। अब हाईकोर्ट ने इस मामले में मुख्यमंत्री आतिशी से जवाब मांगा है और आगे की सुनवाई जल्द होगी।

बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा
बीजापुर एनकाउंटर: जवानों ने 5 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट
हाई कोर्ट ने मंत्री के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की
The Bonus Market Update: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 1236 अंक टूटा, निफ्टी 25500 के नीचे
पूर्व टीएमसी सांसद पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी
फिल्म को लेकर केरल की राजनीति गरमाई