सत्य निकेतन हादसे पर भड़का NSUI, DU प्रशासन की जवाबदेही पर उठाई आवाज
दिल्ली| नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा आर्ट्स फैकल्टी में आयोजित एक समारोह में शिरकत करने पर तीखी आपत्ति जताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है। यह विरोध प्रदर्शन हाल ही में सत्या निकेतन में घटी हृदयविदारक घटना के परिप्रेक्ष्य में किया गया, जिसमें कई विद्यार्थियों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी और अनेक छात्र गंभीर रूप से प्रभावित हुए थे।
आर्ट्स फैकल्टी के बाहर जोरदार विरोध, वीसी के आचरण पर उठे सवाल
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने आर्ट्स फैकल्टी परिसर के बाहर एकत्रित होकर विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली और उदासीन रवैये के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जहां एक ओर पूरा विश्वविद्यालय परिवार इस दर्दनाक हादसे के शोक में डूबा हुआ है, वहीं दूसरी ओर शीर्ष प्रशासनिक पद पर बैठे कुलपति का किसी उत्सव या कार्यक्रम में भाग लेना पीड़ितों व उनके परिजनों के प्रति घोर असंवेदनशीलता और असंमान को दर्शाता है।
प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता और मुआवजे की मांग
छात्र नेताओं ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक अधिकारियों को उत्सवों से दूर रहकर सबसे पहले पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचना चाहिए था और उन्हें ढांढस बंधाना चाहिए था। उन्होंने मांग की कि सत्या निकेतन त्रासदी के जिम्मेदार कारकों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों की जवाबदेही तय की जाए तथा प्रभावित विद्यार्थियों व उनके परिजनों को तत्काल उचित आर्थिक मुआवजा व सहायता प्रदान की जाए।
प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच बढ़ा तनाव
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में छात्र सुरक्षा को लेकर ठोस नीति बनाई जाए और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो। इस विरोध प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्र समुदाय के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें