दिल्ली में डेंगू के मरीजों की संख्या 4500 के पार
नई दिल्ली । दिल्ली में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी का क्रम लगातार जारी है। अस्पतालों और नर्सिंग होम्स में अकेले डेंगू के मरीजों में भारी संख्या में इजाफे की सूचना है। दिल्ली नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक साल 2024 में डेंगू के अब तक 4533 मरीज सामने आए हैं। इनमें 472 मरीज नवंबर माह के भी शामिल हैं। एमसीडी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में इस साल अब तक मलेरिया के 728 और चिकनगुनिया के 172 केस दर्ज हुए हैं। दिल्ली नगर निगम के मुताबिक साल 2020 में डेंगू के 1072 मामले सामने आए थे। जबकि 2021 में 9613, 2022 में 4469, 2023 में 9266 मामले सामने आए थे। नवंबर महीने में कुल 472 मामले सामने आए हैं। इनमें एमसीडी क्षेत्र से अभी तक 455, एनडीएमसी इलाके से 1, दिल्ली कैंट से 15 और रेलवे के एरिया से 1 मामले डेंगू के चिन्हित किए गए हैं। यही गति रही तो इस बार साल 2023 में मुकाबले ज्यादा मामले सामने आने की संभावना है। ऐसा इसलिए कि डेंगू के लिहाज से अगले दो महीने काफी गंभीर माने जाते हैं। जहां तक मलेरिया की बात है तो 2020 में 228, 2021 में 167, 2022 में 263, 2023 में 426 और 2024 में अब तक 728 मामले में सामने आए हैं। इनमें 19 मामले बीते सप्ताह के भी शामिल हैं। इसी तरह चिकनगुनिया की मरीजों की संख्या साल 2020 में 111, 2021 में 89, 2022 में 48, 2023 में 65, और 2024 में अब तक 172 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले में इजाफे को नियंत्रित करने के मकसद से एमसीडी की अलग-अलग मुहिम पहले से जारी है। इनमें दवाइयों का छिड़काव, घरों का इंस्पेक्शन, मच्छर पैदा होने वाली खराब स्थिति की जगह लीगल नोटिस जारी करना जैसे काम शामिल हैं। एमससीडी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक निगम के इलाकों में अब तक 21,20,717 घरों में दवाइयों का छिड़काव कर चुकी है। अब तक 2,70,265 घरों में मच्छरों के पैदा होने के की रिपोर्ट भी पॉजिटिव सामने आई है। 1,53,451 जगह लीगल नोटिस भी जारी किया गया है।

‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम