नई दिल्ली में खुलेआम कंस्ट्रक्शन मलबा डाले जाने से यातायात प्रभावित
दिल्ली: MCD ने जगह-जगह अवैध बनी C&D वेस्ट साइटों को खत्म करने की जो मुहिम शुरू की थी, वह दम तोड़ती नजर आ रही है। हालत यह है कि भारी मात्रा में कंस्ट्रक्शन साइटों से निकलने वाले मलबे और मिट्टी आदि को C&D कलेक्शन पॉइंटों पर डालने की जगह सड़कों पर डाला जा रहा है। जिस तरह से ट्रैक्टर ट्रॉली ड्राइवर खुलेआम सड़कों पर मलबा आदि डाल रहे हैं, उससे साफ जाहिर होता है कि उन्हें किसी का कोई डर नहीं है। MCD ने कॉलोनियों में चलने वाले कंस्ट्रक्शन से निकलने वाले C&D वेस्ट के लिए सभी 12 जोन में 104 C&D वेस्ट साइट बनाई है। MCD दावा है कि इनमें से 45 साइटों की टीनशेड से बैरिकेडिंग भी कर दी गई है।
जिस कंस्ट्रक्शन साइट से एक महीने में 20 टन तक मलबा निकलता है उस मलबे को MCD की साइटों पर डाला जा सकता है, लेकिन जिस साइट पर महीने में 300 टन या उससे अधिक मलबा निकलता है। उन्हें यह मलबा सीधे रानीखेडा, बुराड़ी, शास्त्री पार्क और बक्करवाला स्थित C&D वेस्ट प्लांटों पर खुद पहुंचाना होगा।
शाहदरा साउथ जोन के तहत आने वाले कड़कड़ी मोड़ फ्लाईओवर से लेकर हसनपुर डिपो के सामने बने फुट ओवर ब्रिज के बीच ही तीन जगहों पर अवैध रूप से C&D वेस्ट मेन रोड पर डाला जा रहा है। विकास मार्ग विस्तार पर ड्रेन नंबर एक की पुलिया के पास भारी मात्रा में मलबा पड़ा हुआ है। जहां कड़कड़ी मोड़ पर बना फ्लाईओवर खत्म होता है, वहां रेलवे फ्लाईओवर के ऊपर ही बीच सड़क पर मलबा डाला जा रहा है। इससे सड़क का एक बड़ा हिस्सा ट्रैफिक के लिए बंद हो गया।

सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण
भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा संबंधों को मजबूती, एयर फोर्स मीटिंग में आधुनिक विमान तकनीक पर चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल आत्मनिर्भरता की ओर मध्यप्रदेश