विशाखापट्टनम जाने वाली यात्री की फ्लाइट छूटी, टिकट पुनः बुक करनी पड़ी
Delhi : बुधवार को एअर इंडिया का सर्वर डाउन होने से दिल्ली समेत कई हवाई अड्डों पर यात्रियों को भारी परेशानी हुई। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं। टर्मिनल-2 पर दोपहर 3 बजे से सर्वर में समस्या आ रही है, जिससे यात्रियों को सामान ड्रॉप करने में दिक्कत हो रही है। सॉफ्टवेयर में परेशानी के कारण मैनुअल चेक-इन शुरू किया गया है।
दिल्ली के टर्मिनल- 2 पर यात्रियों की लगी भीड़
एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि दोपहर 3 बजे से ही टर्मिनल-2 पर सर्वर में समस्या देखने को मिल रही है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टी-2 से जाने वाले यात्री परेशान होकर इधर-उधर टहलते नजर आए। हवाई अड्डे पर मौजूद एअर इंडिया के कर्मचारी ने बताया कि सॉफ्टवेयर काम नहीं कर रहा है, जिसके कारण लगेज ड्रॉप नहीं किया जा पा रहा है।
एयरपोर्ट पर परेशान दिखे यात्री
कुछ यात्रियों ने दावा किया कि एअर इंडिया के सर्वर में कल से ही दिक्कत आ रही है। वहीं, संध्या नाम की एक पैसेंजर ने बताया कि वह कल देहरादून से दिल्ली आईं, उनकी विशाखापट्टनम की कनेक्टिंग फ्लाइट दिल्ली से थी; सर्वर में दिक्कत और विमान के लेट होने के कारण उनकी फ्लाइट छूट गई। जिसके कारण वह काफी परेशान हुई। महिला को फिर से टिकट बुक करनी पड़ी।
एयरलाइन की ओर से नहीं दी गई कोई जानकारी
बता दें कि एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि एअर इंडिया का सर्वर कल भी डाउन था और आज भी डाउन है। हैरान करने वाली बात है कि सर्वर में आ रही समस्या को लेकर एयरलाइन की ओर से यात्रियों को कोई सूचना नहीं प्रदान की गई। यात्रियों का दावा है एयरलाइन की ओर से किसी प्रकार की कोई जानकारी ना मैसेज ना मेल के माध्यम से प्रदान की गई। एयरपोर्ट पर कई विमानों के समय में अचानक परिवर्तन किया गया। जिससे लोगों को अतिरिक्त समय इंतजार करना पड़ा। आज सुबह से ही सर्वर में आ रही दिक्कत के कारण कई यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी है।

त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
ईमेल/फोन से मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियों की जांच शुरू
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता
त्योहार के मद्देनज़र परिवहन विभाग की विशेष तैयारी
महक ने मां के हाथों से बनी सेवइयां खाईं, हंसते हुए घर से निकली