पठान का गाना बेशरम रंग आज भी कर रहा दिलों पर राज
मुंबई । बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का गाना बेशरम रंग आज भी फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। यह गाना अपनी एनर्जेटिक धुन, ग्लैमरस पिक्चराइजेशन और शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की शानदार केमिस्ट्री की वजह से दो साल बाद भी चर्चा में है। यह गाना फिल्म के एल्बम का पहला ट्रैक था, जिसे वायआरएफ म्यूजिक द्वारा रिलीज़ किया गया। स्पेन के खूबसूरत लोकेशन्स मालोर्का, काडिज़ और जेरेज़ के नीले समंदर के बैकग्राउंड में शूट किए गए इस गाने ने सिनेमा के पर्दे पर जैसे जादू बिखेर दिया। दीपिका पादुकोण अपने बोल्ड और सेंसुअस अवतार में नजर आईं, वहीं शाहरुख खान ने अपनी शानदार बॉडी और करिश्माई अंदाज से फैंस को दीवाना बना दिया। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने इस गाने को बॉलीवुड का एक आइकॉनिक ट्रैक बना दिया। बेशरम रंग को विशाल-शेखर की जोड़ी ने कंपोज़ किया है। इसके बोल कुमार ने लिखे हैं, और शिल्पा राव और करालिसा मॉन्टेरियो की आवाज़ ने इसे खास बना दिया। गाने में पुराने जमाने की झलक के साथ मॉडर्न म्यूजिक का बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। इसमें विशाल ददलानी द्वारा लिखे गए स्पैनिश वर्स ने भी इसे अनोखा बनाया।
वैभवी मर्चेंट की कोरियोग्राफी में दीपिका के ग्रेसफुल और बोल्ड डांस मूव्स ने इसे चार चांद लगा दिए। यह गाना 2022 का सबसे तेज़ 100 मिलियन व्यूज़ पाने वाला बॉलीवुड ट्रैक बना था। दीपिका के हुक स्टेप्स ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हुए इसे और भी लोकप्रिय बनाया। आज, रिलीज़ के दो साल बाद भी यह गाना यूट्यूब पर 630 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर चुका है। दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी ने इस गाने को एक परफेक्ट पार्टी एंथम में बदल दिया है, जो आज भी हर म्यूजिक प्लेलिस्ट का अहम हिस्सा बना हुआ है।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट