भीषण सड़क दुर्घटना से पटना सन्न, 5 कारोबारियों की मौत
पटना। बीती रात बिहार के पटना में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 5 कारोबारियों की मौत हो गई। यह घटना सिपारा-पुनपुन रोड पर परसा बाजार थाना इलाके में बुधवार देर रात हुई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात करीब एक बजे कार परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुइया मोड़ फ्लाई ओवर से नीचे उतर रही थी, तभी कार अनियंत्रित होकर ट्रक के अंदर जा घुसी। इस संबंध में ट्रक के ड्राइवर को पता भी नहीं चला और वह कार को घसीटते हुए 25 मीटर तक दूर तक चला गया। इस हादसे में पांच कारोबारियों की मौत हो गई। मृतकों के नाम राजेश कुमार उम्र 50 साल निवासी गोपालपुर, संजय कुमार उम्र 38 साल, कमल किशोर उम्र 38 साल निवासी सिपारा, प्रकाश चौरसिया उम्र 35 साल और सुनील कुमार उम्र 30 साल निवासी मुजफ्फरपुर है। वहीं, सड़क हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद सदर डीएसपी रंजन कुमार और परसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर से कार को काटकर सभी घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उपचार के लिए सभी घायलों को पटना के पीएमसीएच भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बहरहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

NEET विवाद पर बिहार बंद: पटना से सीवान तक प्रदर्शन, कई जगह यातायात प्रभावित
Renewable Energy पर बड़ा दांव, 30 जुलाई से खुलेगा Juniper Green Energy का IPO
रथ यात्रा हादसे के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच जारी
भीषण विस्फोट के बाद मचा कोहराम, पटाखा फैक्टरी हादसे के पीछे क्या है वजह?
टंट्या भील चौराहे पर आंदोलन जारी, प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन की पैनी निगाह
चाणक्यपुरी थाने में FIR, पीयूष गोयल के डीपफेक वीडियो मामले ने पकड़ा तूल
स्वाइन फ्लू से जूझ रहीं शबाना आजमी, विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने की बताई वजह
सैलरी भुगतान में गड़बड़ी उजागर, नगर निगम के दो कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई
रफ्तार बनी काल, सेना अधिकारी के बेटे की कार हादसे में गई जान
निवेशकों के लिए बड़ा मौका, Manipal Health से Juniper Green तक कई IPO खुलने को तैयार