गणतंत्र दिवस पर दिल्ली दहलाने की तैयारी? विदेशी हैंडलर का गैंगस्टर कनेक्शन
नई दिल्ली|गणतंत्र दिवस के जश्न में खलल डालने के लिए सीमा पार एक बड़ी और खतरनाक साजिश रची जा रही है। खुफिया एजेंसियों (Intelligence Agencies) ने 26 जनवरी से पहले दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में 'हाई अलर्ट' जारी किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस बार खतरा दोगुना है। खुफिया इनपुट्स के मुताबिक, खालिस्तानी आतंकियों के साथ अब बांग्लादेशी आतंकी संगठन हमले की फिराक में हैं।
पंजाब के गैंगस्टर्स बने 'मोहरे'
खुफिया ब्यूरो (IB) के सूत्रों ने जो इनपुट दिया है, वह सुरक्षा एजेंसियों की टेंशन बढ़ाने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशों में बैठे खालिस्तानी आका अब भारत में हमले के लिए अपने लोग भेजने के बजाय स्थानीय गैंगस्टर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। पंजाब के ये गैंगस्टर्स आतंकियों के लिए 'स्लीपर सेल' या गुर्गों की तरह काम कर रहे हैं। इनका नेटवर्क सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, यूपी और राजस्थान तक फैला हुआ है।
क्या है 'गैंगस्टर-टेरर' का खतरनाक गठजोड़?
सुरक्षा एजेंसियों के लिए इस वक्त सबसे बड़ी चुनौती आतंकियों और गैंगस्टर्स का यह 'हाइब्रिड मॉडल' है। पाकिस्तान और कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी अब सीधे भारत आने का रिस्क नहीं लेते। उन्हें जमीन पर काम करने के लिए 'लोकल नेटवर्क' चाहिए होता है। आतंकियों को स्थानीय गैंगस्टर्स के रूप में गुर्गे मिल जाते हैं जो हथियार सप्लाई, रेकी और लॉजिस्टिक्स का काम संभालते हैं। बदले में गैंगस्टर्स को सीमा पार से हाई-टेक हथियार (जैसे ड्रोन से गिराए गए पिस्तौल) और मोटा पैसा मिलता है।
खालिस्तानी और बांग्लादेश स्थित आतंकी दिल्ली को बना सकते हैं निशाना, अलर्ट जारी
पहले भी सामने आ चुका है आतंक का K2 मॉडल
26 जनवरी से पहले जिस तरह की आतंकी साजिश की जानकारी सामने आ रही है, वो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का कुख्यात 'K2 डेस्क' की याद दिलाती है। ISI ने कश्मीर और खालिस्तान को मिलाकर भारत के खिलाफ 'डबल फ्रंट' खोलने के लिए K2 डेस्क बनाया था। कश्मीर में सुरक्षाबलों की सख्ती के बाद अब ISI ने इस प्लान में बदलाव किया है। अब वे 'आतंकियों' की जगह 'गैंगस्टर्स' का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि सुरक्षा एजेंसियों को चकमा दिया जा सके और हमले को 'लोकल क्राइम' जैसा दिखाया जा सके।
दिल्ली में रिपब्लिक डे परेड रिहर्सल, अगले तीन इन रूटों से बचकर निकलें
दीवारों पर चस्पा हुए 'वांटेड' आतंकियों के चेहरे
खतरे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली पुलिस ने जगह-जगह संदिग्ध आतंकियों के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। दिल्ली पुलिस ने जिन आतंकियों के पोस्टर लगाए हैं, उनमें खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला समेत कई संदिग्धों के चेहरे शामिल हैं। ये पोस्टर खास तौर पर मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट, कश्मीरी गेट बस अड्डे और भीड़भाड़ वाले बाजारों में चिपकाए गए हैं ताकि आम जनता उन्हें पहचान सके और पुलिस को सूचना दे सके।
26 जनवरी से पहले दिल्ली में अलर्ट,मेट्रो स्टेशन-बाजार में लगे आतंकियों के पोस्टर
दिल्ली में इन जगहों पर मॉक ड्रिल
खतरे को देखते हुए दिल्ली पुलिस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने लाल किला, कश्मीरी गेट ISBT, चांदनी चौक और सदर बाजार जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर मॉक ड्रिल की है। ये वो इलाके हैं जो सुरक्षा के लिहाज से सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं और जहां भारी भीड़ होती है।
जनता से अपील
दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अगर उन्हें कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे, या पोस्टर में दिख रहे चेहरों में से कोई नजर आए, तो तुरंत 112 नंबर पर कॉल करें।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान