बिलासपुर में पुलिस टीम को बनाया निशाना, बदमाशों ने की हाथापाई
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया. पुलिसकर्मियों मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि अभी भी करीब आधा दर्जन पुलिस की पकड़ से दूर बताए जा रहे है।
बदमाशों ने पुलिस टीम पर किया हमला
थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम निपानिया में बदमाशों के हंगामे की सूचना पर कानून व्यवस्था दुरुस्त करने बिल्हा थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे हुए थे कि अचानक कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए पीपल चौक के पास शराब के नशे में धुत युवकों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज की और एक आरक्षक की वर्दी तक फाड़ दी. इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए मारपीट की घटना में महिला आरक्षक सहित थाना प्रभारी अवनीश पासवान के घायल होने की भी जानकारी है।
घटना का वीडियो हुआ वायरल
इस मामले से जुड़े वीडियो भी सामने आए है जिसमें ग्रामीणों के साथ पुलिस की झड़प होती नजर आ रही है. बुधवार को जलेश्वर साहू नामक व्यक्ति शिकायत दर्ज कराने बिल्हा थाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी बेटी का फोन आया कि कुछ युवक शराब के नशे में उनके घर के पास गाली-गलौज कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अवनीश पासवान पुलिस टीम के साथ शासकीय वाहन से ग्राम निपानिया के लिए रवाना हुए. मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि स्विफ्ट डिजायर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी थी।
पुलिस ने वाहन और चालक को थाने ले जाने की बात कही, लेकिन चालक ने नशे की हालत में विरोध शुरू कर दिया. कुल मिलाकर पूरा मामला बड़े अधिकारियों तक पहुंच गया है और आगे बड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

ICU ब्लॉग के बाद उठे सवालों पर अमिताभ बच्चन का जवाब, बोले- मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं
3 अगस्त से शुरू होगा विधानमंडल का मानसून सत्र, संभल हिंसा रिपोर्ट पर रहेगी नजर
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस के सामने रची गई साजिश, इमरजेंसी ब्रेक से बचा हादसा
गुजरात में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का कहर, 10 लोगों की मौत, कई घायल
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, शिक्षा मंत्री ने राहुल गांधी को घेरा
निशातपुरा स्टेशन का सपना हुआ साकार, तीन ट्रेनों के संचालन से होगी शुरुआत
NEET पेपर लीक पर सरकार का रुख स्पष्ट, संसद में चर्चा को तैयार; पीएम मोदी का बड़ा बयान
उपद्रवियों पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, CJP प्रदर्शन मामले में 9 FIR दर्ज
विवाद बढ़ने पर बृज भूषण की सफाई, बोले- आहत भावनाओं के लिए क्षमाप्रार्थी हूं
मध्य प्रदेश में इमरजेंसी रिस्पॉन्स कानून पास, समय पर मदद पहुंचाने की कानूनी गारंटी