भोपाल-इंदौर वंदे मेट्रो चलने की संभावना
भोपाल । संभावनाएं टटोलेगा पश्चिमी रेलवे भोपाल से इंदौर के बीच रेल कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से दोनों शहरों के बीच वंदे मेट्रो ट्रेन चलाने की संभावना परखी जाएगी। पश्चिम मध्य रेलवे का भोपाल मंडल इसका आंकलन करेगा। इसमें पाथ के साथ यह खासतौर पर देखा जाएगा कि किस टाइम स्लॉट पर यह ट्रेन चलाई जा सकती है।
सूत्रों का कहना है कि पहले जिस समय सारणी पर इंदौर-भोपाल डबल डेकर चलती थी, उसी पाथ पर वंदे मेट्रो चलने की पूरी गुंजाइश है, क्योंकि अब तक वह पाथ खाली है और उस पर कोई अन्य ट्रेन नहीं चलाई जा सकती है। भोपाल मंडल को यह देखना होगा कि भोपाल या रानी कमलापति रेलवे यार्ड की पिटलाइन में वंदे मेट्रो के मेंटेनेंस का स्लॉट कब उपलब्ध है। यदि स्लॉट मिल गया तो सुबह भोपाल से यह ट्रेन निकलकर इंदौर आएगी और वापस लौटकर दोपहर तक भोपाल पहुंचेगी। वहां से निकलकर शाम तक फिर इंदौर आएगी और इंदौर से रात में चलकर भोपाल पहुंचेगी।

राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज