राहुल गांधी को हाथरस की चार साल बाद याद आई वह राजनीति कर रहे हैं
लखनऊ। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के अचानक हाथरस दौरे पर यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि राहुल गांधी को चार साल बाद हाथरस की याद आई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस के राज में दलितों की बस्तियों को जलाया जाता था। आज ऐसी घटनाएं नहीं होती हैं। कांग्रेस की सरकार में बड़े पैमाने पर दंगे और कर्फ्यू लगाया जाता था। अब ये मुद्दे शांत हो गए हैं और इनको उम्मीद है कि यह फिर से सत्ता में वापसी कर लेंगे, लेकिन जनता के साथ जो उन्होंने किया, उसका जवाब जनता दे रही है। उन्हें हाथरस जाना है तो जाएं।सदन में कार्यवाही स्थगित होने पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राजनीति करते हैं और समाजवादी पार्टी अपनी राजनीति करती है। सपा चाहती है जिन मुद्दों पर वह स्टैंड ले रही हैं कांग्रेस उन्हीं मुद्दों को उठाए, लेकिन कांग्रेस को यह पसंद नहीं है। कांग्रेस खुद को राष्ट्रीय पार्टी और सपा को क्षेत्रीय पार्टी मानती है। इस तरह के व्यवहार से बचना चाहिए, लेकिन उनके बीच अंदरूनी कटुता है।
यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने विपक्षी नेताओं पर कसा तंज
उद्धव ठाकरे गुट शिवसेना के नेता संजय राउत के बयान पर राजभर ने कहा कि अब ये व्यक्तिगत बयान नहीं रह गया है, ये लोकतंत्र है। लोकतंत्र में जनता ने तीसरी बार सरकार चुनी है। अगर महाराष्ट्र में हालात इतने खराब थे तो बीजेपी को पूर्ण बहुमत कैसे मिल गया? इसी तरह अगर हरियाणा में हालात प्रतिकूल थे तो बीजेपी वहां पूर्ण बहुमत कैसे ला पाई? इस पर भी विचार किया जाना चाहिए। वह नेता हैं, कैसा भी बयान दे सकते हैं, लेकिन बाद में कहते हैं कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। असम में एनआरसी और आधार कार्ड के मुद्दे पर राजभर ने कहा कि वहां की सरकार की यह पहल है। हर राज्य में सरकार अपने हिसाब से काम करती है। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा किसानों से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि जब सरकार में होते हैं तो उन्हें किसान, अल्पसंख्यक याद नहीं आते।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ