प्रकृति का प्रकोप: दिल्ली से केरल तक बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
भारत के विभिन्न हिस्सों में मॉनसून अब रफ्तार पकड़ चुका है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि 18 जुलाई से 23 जुलाई तक देश के कई राज्यों में भारी वर्षा हो सकती है. उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर पूर्वी राज्यों तक मौसम बिगड़ने के आसार हैं. देश की राजधानी दिल्ली में भी 18 जुलाई को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली का आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 23 जुलाई तक दिल्ली में बारिश का मौसम बना रहेगा.
मौसम विभाग के मुताबिक 18 जुलाई को उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है. इसके अलावा, 18 से 23 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश के आसार हैं.
केरल और कर्नाटक में बहुत भारी बारिश का अनुमान
18 से 20 जुलाई के दौरान केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश (≥21 सेमी) की संभावना है. इसी तरह दक्षिण कर्नाटक में भी 18 जुलाई को ऐसी ही स्थिति बन सकती है. 18 से 23 जुलाई के दौरान केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश की संभावना है. साथ ही, लक्षद्वीप में 19-20 जुलाई के बीच भारी वर्षा के आसार हैं. IMD ने यह भी बताया कि अगले 5 दिनों तक दक्षिण भारत में तेज़ हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चल सकती हैं.
पूर्वी और मध्य भारत: मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ में अलर्ट
18 जुलाई को मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. इसके बाद, 21-23 जुलाई के बीच छत्तीसगढ़ और 20-23 जुलाई के बीच बिहार में भी भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है. पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में 19-23 जुलाई के दौरान लगातार वर्षा हो सकती है.
गोवा और महाराष्ट्र में भारी बारिश
18 से 23 जुलाई के बीच गोवा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, 20 से 23 जुलाई के दौरान मध्य महाराष्ट्र और 18 जुलाई को मराठवाड़ा में भारी बारिश का अनुमान है. पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिनों तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. भारतीय मौसम विभाग ने सभी राज्यों के नागरिकों और प्रशासन को सावधानी बरतने और समय रहते सतर्कता बरतने की अपील की है.

भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल
ग्वालियर में खुलेगा उद्योगों का नया रास्ता, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से बढ़ेंगे रोजगार
62% तक रिटर्न की उम्मीद, मोतीलाल ओसवाल ने इन 5 शेयरों को बताया खरीदारी लायक
नितिन नवीन बोले- NEET मामले में सरकार पूरी तरह जवाबदेह, हर सवाल का देंगे उत्तर
शताब्दीपुरम में प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध, प्रदर्शन के बीच तैनात किया गया भारी पुलिस बल
CJP प्रोटेस्ट विवाद: छात्रों को डराने वाले पुलिसकर्मी पर एक्शन, सस्पेंशन का आदेश
डॉक्टरों ने दिखाया हुनर, सिर में फंसी कैंची निकालकर बच्चे को दिया जीवनदान
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
संसद में नहीं थम रहा बवाल, राज्यसभा 3 बजे तक टली, लोकसभा में भिड़े सत्ता-विपक्ष