राजीव चौक के जाम से मिलेगी राहत, बड़ा प्रोजेक्ट मंजूर
गुरुग्राम|गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित राजीव चौक पर ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए फ्लाईओवर तैयार किए जाएंगे। दिल्ली-जयपुर हाईवे से गुरुग्राम-सोहना हाईवे जाने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा, जिसमें सर्विस रोड पर जाने का भी प्रावधान होगा।सोहना-गुरुग्राम हाईवे से दिल्ली जाने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। ट्रैफिक को झाड़सा की तरफ जाने का प्रावधान इस फ्लाईओवर में रखा जाएगा। बुधवार दोपहर को इस सिलसिले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अध्यक्ष संतोष कुमार और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा के बीच दिल्ली स्थित एनएचएआई कार्यालय में बैठक हुई। इसमें राजीव चौक के अलावा दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कई जगह पर ट्रैफिक जाम को कम करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।पालम विहार कॉलोनी के लिए नई गुड न्यूज, MCG ने बनाया विकास कार्यों का खाका बैठक में कहा गया कि दिल्ली-जयपुर हाईवे, गुरुग्राम-सोहना हाईवे, दिल्ली-मुंबई हाईवे को जोड़ रही इस योजना को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए।नरसिंहपुर पर तीन किमी लंबा फ्लाईओवर बनेगा बैठक में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव नरसिंहपुर में 3 किमी फ्लाईओवर के निर्माण का प्रस्ताव मंजूर हुआ। एनएचएआई अध्यक्ष ने डीपीआर तैयार करने के आदेश दिए। इस फ्लाईओवर के बनने से दिल्ली और जयपुर के बीच सफर कर रहे लोगों को ट्रैफिक जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। इसके अलावा नरसिंहपुर में जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए बरसाती नाले का निर्माण जीएमडीए की तरफ से किया जा रहा है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक पुलिया का निर्माण किया जाना है।गुरुग्राम में हर सड़क-नाले व सीवर लाइन की डिजिटल आईडी बनी, क्या होंगे इसके फायदे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एफओबी बनेंगे इस बैठक में पैदल यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) निर्माण पर चर्चा हुई। निष्कर्ष निकला कि जीएमडीए की तरफ से उन जगहों की पहचान की जाएगी, जहां पर एफओबी बनाने की जरूरत है। एनएचएआई की तरफ से इन एफओबी का निर्माण किया जाएगा। निर्माण के बाद इनके रखरखाव की जिम्मेदारी जीएमडीए की रहेगी। एफओबी पर रैंप और लिफ्ट की व्यवस्था की जाएगी। दुपहिया वाहनों के निकलने की व्यवस्था भी की जाएगी।

रुक जाता है शिव-शक्ति का गठबंधन, उतारा जाता है पंचशुल! महाशिवरात्रि से पहले बैद्यनाथ धाम में अनोखी परंपरा
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 फ़रवरी 2026)
एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े
वन मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता : दिनांक 12 फरवरी 2026
मीना बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता
श्रम मंत्री देवांगन ने ली श्रम विभाग की मैराथन समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
मेला स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-मंत्री केदार कश्यप
पुलिस अधिकारियों की विधिक दक्षता बढ़ाने के लिये मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में 2 दिवसीय सेमिनार संपन्न
शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव