RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की तबीयत बिगड़ी, चेन्नई अस्पताल में हुए भर्ती
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को मामूली समस्या के कारण चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वो अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को एसिडिटी की शिकायत हुई और उन्हें इलाज के लिए चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह अब ठीक हैं और अगले 2-3 घंटों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।
इसके बाद आरबीआई प्रवक्ता की ओर से उनकी हेल्थ को लेकर बयान भी जारी किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को एसिडिटी की शिकायत हुई और उन्हें निगरानी के लिए चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कब तक मिल सकती है छुट्टी?
आरबीआई प्रवक्ता ने आगे कहा, अब उनकी हालत ठीक है। अगले 2-3 घंटों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। चिंता की कोई बात नहीं है। बता दें कि 10 दिसंबर को आरबीआई के मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। ऐसे में ये बड़ा सवाल है कि वह अपने पद पर आगे बने रहेंगे या नहीं।
6 साल पहले बने थे RBI गवर्नर
शक्तिकांत दास ने 6 साल पहले आरबीआई गवर्नर की जिम्मेदारी संभाली थी। उनसे पहले उर्जित पटेल आरबीआई गवर्नर की कमान संभाल रहे थे। अचानक उनके इस्तीफा के बाद शक्तिकांत दास नए RBI गवर्नर बने। अपने कार्यकाल में उन्होंने कोविड और उसके बाद देश में पैदा हुई महंगाई की समस्या को नियंत्रित करने की दिशा में उल्लेखनीय काम किया है।
शक्तिकांत दास आरबीआई के 25वें गवर्नर के रूप में कार्यरत हैं। वे पहले पंद्रहवें वित्त आयोग के सदस्य और G20 में भारत के शेरपा थे। शक्तिदकांत दास तमिलनाडु कैडर के 1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं ।

कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान