रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा एक्शन: फेक न्यूज पर दर्ज हुआ पहला केस
नई दिल्ली। जेजे बस्तियों को तोड़ने की झूठी अफवाह फैलाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहले तोड़फोड़ अभियान के बारे में गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आदेश जारी किया था।
डूसिब द्वारा दर्ज की गई औपचारिक शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, दिल्ली पुलिस ने गलत सूचना फैलाने में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ आईपी एस्टेट थाने में एफआईआर दर्ज की है। इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
दिल्ली पुलिस के अधिकारी के मुताबिक, शिकायत में बताया गया है कि 675 जेजे बस्तियों की सूची, जो सूचनात्मक और प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए डूसिब वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है, उन्हें ध्वस्तीकरण के लिए निर्धारित झुग्गियों की सूची के रूप में गलत तरीके से प्रसारित किया जा रहा है।
यह गलत सूचना संवेदनशील क्षेत्रों के निवासियों में दहशत, भय और अशांति पैदा कर रही हैं। डूसिब ने स्पष्ट किया है कि विभाग द्वारा अभी तक ऐसी कोई तोड़फोड़ कार्रवाई नहीं की गई है। नीति के तहत पुनर्वास के लिए केवल उन्हीं झुग्गी बस्तियों की पहचान की गई है, जिनके खिलाफ न्यायालय द्वारा निर्देश पारित किए गए हैं।
फैलाई जा रही गलत सूचना निराधार, असत्यापित और दुर्भावनापूर्ण हैं और इससे कानून-व्यवस्था की समस्या हो सकती है। उनकी शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई पूरी की
कर्मचारियों की सुनने की क्षमता प्रभावित, उज्जैन कंपनी में चिंता का माहौल
नामांकन के दौरान सियासी वार: शाह के सामने शुभेंदु, ममता पर निशाना; भवानीपुर में हंगामा
3225 करोड़ के फोरलेन बायपास को मिली हरी झंडी, भोपाल की जरूरत नहीं