युवाओं के लिए प्रेरणा: मंच से उतरकर रेखा गुप्ता ने विनोद ठाकुर से मिलकर, दिया संदेश
नई दिल्ली: राजनीति में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि कोई मुख्यमंत्री मंच छोड़कर नीचे उतरे और किसी नागरिक का स्वागत करे, लेकिन दिल्ली के एक कार्यक्रम में ऐसा ही कुछ देखने को मिला. दरअसल, एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विनोद ठाकुर नामक व्यक्ति को सम्मानित करने के लिए मंच से नीचे उतरीं और उनसे मुलाकात की.
विनोद ठाकुर पैरों से दिव्यांग हैं, लेकिन उनके हौसले हर सीमा को पार करते हैं. पेशे से डांसर, विनोद ने अपने टैलेंट से कई बार भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है. उन्होंने बताया, मेरे लिए यह पल बहुत बड़ी उपलब्धि है कि मुख्यमंत्री खुद मुझे सम्मानित करने आईं. यह मेरी जिंदगी का सबसे खास दिन है.
लाखों लोग करते हैं फॉलो: उनका का सफर संघर्षों से भरा रहा है. 2010 में उन्होंने इंडियाज गॉट टैलेंट में हिस्सा लिया और अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया. इसके बाद वे नच बलिये सीजन 6 के फाइनलिस्ट भी बने. आज वह एक सफल सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं और लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं. विनोद का मानना है कि इंसान के पास अगर हौसला और जुनून हो तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा, मेरे पास दोनों पैर नहीं हैं, फिर भी अपनी कला लोगों को दिखा रहा हूं. आपके पास तो सब कुछ है. नशा करना है, तो कामयाबी का नशा कीजिए, जिससे आपका नाम इतिहास में दर्ज हो.
युवाओं के लिए संदेश: विनोद देशभर में अपने मोटिवेशनल परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं और आज भी अलग-अलग राज्यों में जाकर युवाओं को प्रेरित करते हैं. उनका संदेश साफ है: जो मैं कर सकता हूं, वो आप उससे कई गुना बेहतर कर सकते हैं, बस अपने अंदर की आग को पहचानिए. कार्यक्रम में विनोद की प्रस्तुति ने सबका दिल जीत लिया. सीएम रेखा गुप्ता मंच से उतरकर विनोद से मिलीं और उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. विनोद ठाकुर के लिए यह क्षण भावुक कर देने वाला रहा.

विधानसभा सत्र का आगाज़ आज, आधा दर्जन विधेयकों पर होगी चर्चा; 18 फरवरी को बजट पेश
महाशिवरात्रि पर भारत की जीत, बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई
जांजगीर-चांपा में युवक की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का हमला, धान खरीदी केंद्र में भारी नुकसान
UP चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुआ ये दिग्गज नेता
रायपुर में बढ़ी गर्मी, पारा 36°C तक पहुंचने की संभावना
शिरडी में साईं बाबा और महादेव की एक साथ पूजा, भक्तों के लिए 13 हज़ार किलो साबूदाने की खिचड़ी
रायगढ़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21 दिन में 6 ट्रैक्टर जब्त
बाप तो बाप होता है, भारत की जीत पर बाबा बागेश्वर का पाकिस्तान पर जुबानी अटैक