रेल मंत्रालय परामर्शदात्री समिति की बैठक में सम्मिलित हुए सांसद
रेल मंत्रालय परामर्शदात्री समिति की बैठक में सम्मिलित हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी
बजटीय प्रस्ताव (2025-26)" पर ब्रीफिंग सत्र में सांसद ने रखे सुझाव
संसद भवन के कक्ष ‘समन्वय – 5 में शुक्रवार को “रेल मंत्रालय के लिए बजटीय प्रस्ताव (2025-26)" पर ब्रीफिंग सत्र में रेल मंत्रालय परामर्शदात्री समिति (पीएसआई) स्थायी विशेष आमंत्रित सदस्य सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने भाग लिया। परामर्शदात्री समिति की बैठक में रेल मंत्रालय के बजट प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा हुई। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने रेल यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के बोहनी बानापुरा सोहागपुर में ट्रेनों के स्टॉपेज सुझाव दिए। छिंदवाड़ा सागर नई रेल लाइन सर्वे का प्रस्ताव पर अग्रिम कार्रवाई हो। इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्र की रेलवे स्टेशन के समग्र विकास को लेकर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने सुझाव दिए।
बैठक में सबसे प्रमुख मांग अंडर ब्रिज (एफओबी) की ऊंचाई बढ़ाने जिससे की हार्वेस्टर निकल सके। रेलवे स्टेशन के बाहर तक विस्तारित करने की बात रखी। जिससे यात्रियों को स्टेशन के एक से दूसरे छोर तक आने-जाने में सुविधा होगी। अमृत भारत योजना के तहत बानापुरा, गाडरवारा, इटारसी, करेली, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर और पिपरिया स्टेशन का व्यापक विकास एवं अन्य स्टेशनों पर विस्तार, शेड और सड़क निर्माण समेत कई विकास कार्यों का विषय बैठक में सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने रखा।

तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
टीकमगढ़ बस दुर्घटना: मौके पर मची अफरा-तफरी, 15 घायल
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।
मातृत्व और करियर का संतुलन: पत्रलेखा ने बताया प्रोड्यूसर और मां बनने के बीच का चुनौतीपूर्ण सफर।