रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप रायगढ़ जिले के उत्खनन प्रभावित वनांचल क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। जिला खनिज न्यास मद से 32 करोड़ 12 लाख 21 हजार रुपये की लागत से 14 सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य प्रगतिरत हैं, जिससे धरमजयगढ़, तमनार, घरघोड़ा, लैलूंगा एवं खरसिया विकासखंड के सुदूर एवं आदिवासी बहुल ग्रामों को बारहमासी संपर्क सुविधा प्राप्त होगी।
धरमजयगढ़ में सेमीपाली-कोंध्रा, ससकोबा-पाराघाटी तथा पुसल्दा-चितापाली मार्ग; तमनार में पतरापाली-बरकसपाली, अमलीढोढ़ा-समकेरा गौरबहरी सहित अन्य मार्ग; घरघोड़ा में तुमीडीह-छर्राटांगर एवं कुडुमकेला-पुरी; लैलूंगा में गहनाझरिया-सुकवासुपारा से लभनीपारा तथा खरसिया में खड़गांव-गोड़पार बस्ती मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने तमनार विकासखंड अंतर्गत पतरापाली-बरकसपाली मार्ग का निरीक्षण कर सड़क निर्माण का कार्य समय-सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तकनीकी मानकों के पालन एवं सामग्री की गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। इन सड़कों के पूर्ण होने से शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार एवं आपात सेवाओं तक पहुंच सुगम होगी तथा ग्रामीणों के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा
नई कार्यकारिणी के जरिए मिशन चुनाव की तैयारी, यूपी कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा ऐलान
भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, यात्रा सस्पेंड
खंडवा में बड़ा हादसा: ब्रह्मपुरी पार्किंग के खुले सेप्टिक टैंक ने ली मासूम की जान