21 जिलों की सडक़ें व्हाइट टॉपिंग से बनेंगी
भोपाल। भोपाल में सडक़ निर्माण की तकनीक पर दो दिन तक मंथन करने के बाद अब लोक निर्माण विभाग व्हाइट टॉपिंग तकनीक से सडक़ें बनाएगा। इसके लिए शुरुआती दौर में प्रदेश के 21 जिलों की 41 सडक़ों को चिह्नित किया गया है। भोपाल की 14, इंदौर की 3, ग्वालियर की 3, बुरहानपुर की 2, मंदसौर की 2 और सागर की 2 सडक़ें बनेंगीं। इन सडक़ों का काम इसी माह शुरू किया जाना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई जा चुकी है। ऐसी सडक़ों को चार माह के भीतर कम्प्लीट किया जाएगा।
हैवी ट्रैफिक-बारिश में भी नहीं उखड़ेंगी
प्रदेश में सडक़ों की क्वालिटी खराब होने और साधारण सी बारिश में सडक़ें उखडऩे की शिकायतों के बाद अब राज्य सरकार व्हाइट टॉपिंग टेक्नीक अपनाने जा रही है। इस तकनीक से बनाने वाली सडक़ों की कुल लंबाई 109.31 किलोमीटर है। योजना को नवंबर के अंत तक शुरू करने की तैयारी है और इसे अगले 4 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इन जिलों में बनेगी पायलट प्रोजेक्ट पर व्हाइट टॉपिंग रोड
भोपाल में वल्लभ भवन मार्ग, श्यामला हिल्स स्थित सीएम हाउस मार्ग समेत यहां कि 14 सडक़ों को इसके लिए चिह्नित किया है। लोक निर्माण विभाग ने तय किया है कि प्रदेश के आगर मालवा, उमरिया, खंडवा, गुना, छतरपुर, देवास, नर्मदापुरम, नीमच, बैतूल, मुरैना, रतलाम, रायसेन, रीवा, सतना और हरदा में एक-एक मार्ग पर व्हाइट टॉपिंग तकनीक से सडक़ बनाई जाएगी।

जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव