चांदनी चौक में दिनदहाड़े 35 लाख की लूट: ज्वेलरी शोरूम में फायरिंग कर फरार हुए बदमाश
दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में एक बड़ी वारदात हुई है. यहां स्थित ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े बदमाशों ने फायरिंग की, फिर ज्वेलरी शॉप से 35 लाख रुपए लेकर फरार हो गए. वारदात के बाद ज्वेलरी शोरूम मालिक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है. पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है.
जानकारी के अनुसार, चांदनी चौक के कटरा नील के सामने ज्वेलरी का शोरूम है. शोरूम में सोमवार दोपहर के समय अचानक फायरिंग होने लगी. जानकारी मिली कि कुछ बदमाश ज्वेलरी शोरूम में हथियार लेकर घुस गए और डराने-धमकाने लगे. इस दौरान एक बदमाश शोरूम के कैशियर विक्की जैन के पास गया और 35 लाख रुपए लूटकर साथियों के साथ फरार हो गया.
पुलिस ने शोरूम में की जांच-पड़ताल
वहीं लूट के बाद शोरूम के मालिक ने आनन-फानन में पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई. पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 14.30 बजे कटरा नील, चांदनी चौक में लूट के संबंध में एक पीसीआर कॉल थाना लाहौरी गेट में प्राप्त हुई.
शोरूम के कैशियर से लूटे 35 लाख रुपए
मौके पर एक पुलिस टीम पहुंची. मौके पर मौजूद शोरूम कैशियर विक्की जैन (40) ने घटना की जानकारी दी. जांच के दौरान विक्की के ऑफिस का दरवाजा टूटा पया गया. विक्की जैन ने बताया कि दो व्यक्ति उसके ऑफिस में आए और कांच के दरवाजे पर गोली चलाकर करीब 35 लाख लूट लिए. इस दौरान उनके साथ एक और शख्स था, जो सीढ़ियों से नीचे खड़ा था.
वहीं पुलिस का कहना है कि शोरूम में जांच-पड़ताल की गई है. शोरूम मालिक ने 35 लाख रुपए की लूट की बात बताई है. तीन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों की तलाश की जा रही है. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मंदिर हादसा: पुलिस ने चार पुजारियों को किया गिरफ्तार, 20 लोग आरोपी
महिलाओं ने धरना दिया, भजन-कीर्तन के साथ विरोध प्रदर्शन
राज्यसभा में बदलाव: राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी
किसानों को बड़ी राहत, CM मोहन यादव ने कंबाइन हार्वेस्टर को किया टोल मुक्त
दिल्ली की जीत के हीरो समीर रिजवी की पर्सनल लाइफ चर्चा में
विनिर्माण सेक्टर सुस्त, लेकिन निर्यात और नौकरियों में तेजी
OBC आरक्षण पर HC का अहम आदेश, दूसरे राज्य के सर्टिफिकेट खारिज
‘ईरान को 2-3 हफ्तों में नष्ट कर देंगे’, ट्रंप ने होर्मुज की धमकी दी