मुस्लिमों पर आरएसएस की नजर
भोपाल। भाजपा की सदस्यता अभियान से छूटे मुस्लिमों पर अब आरएसएस की नजर है। माना जा रहा है कि भाजपा की पहुंच से 50 फीसदी से अधिक मुस्लिम अब तक दूर हैं। ऐसे में संघ के अनुषांगिक संगठन राष्ट्रीय मुस्लिम मंच सदस्यता अभियान चलाएगी। बताया जा रहा है कि इस अभियान का आगाज दिसंबर में होगा।इसे लेकर राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के प्रदेश संयोजक तौफीक अहमद का बयान भी सामाने आया है। उनका कहना है कि बीते सदस्यता अभियान में सर्वाधिक मुस्लिमों को मंच से जोड़ा गया था। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अभियान का असर दिखाई दिया। हमारा लक्ष्य राष्ट्रवाद के लिए है। संघ के साथ राष्ट्रवादी विचारधारा से जुडऩे के लिए अल्पसंख्यक वर्ग से संवाद किया जाएगा। हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक मुस्लिमों को सदस्य बनाने का है। बीते 70 साल में मुस्लिमों का राजनीतिक दलों ने शोषण किया। अब केंद्र और प्रदेश की योजना से मुस्लिम भी लाभान्वित हो रहे हैं।
आरोप-प्रत्यारोप शुरू
वहीं, इस पर कांग्रेस नेता जेपी धनोपिया ने कहा कि यह संघ और भाजपा के दोहरा चरित्र है। दिखाते कुछ और करते कुछ और हैं। पूरे देश में माहौल बिगाड़ा रखा है। काटेंगे बाटेंगे जैसे बयान किसके। ये सांप्रदायिक सद्भाव बिगाडऩे का काम करते हैं। साधु-संतों तक को चुनाव में लगाकर प्रचार कराते हैं। अल्पसंख्यक को गुमराह करने का काम करते हैं। पहले संदेह जताते हैं फिर राष्ट्रवाद की बात करते हैं। दोनों ही संगठन की आधारशिला ही बेईमानी है। इधर, भाजपा नेता शुभम शुक्ला का कहना है कि राष्ट्रवाद के लिए आरएसएस के अलग-अलग प्रकल्प काम करते हैं। राष्ट्र के लिए चेतना जागने का काम करते हैं। यह स्वागत योग्य कदम है। मुस्लिम राष्ट्रवाद से जुड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी पीएफआई और सिमी जैसी संगठनों के साथ होती है। आतंकवादियों के साथ होती है। यह अंतर कांग्रेस और भाजपा में बहुत स्पष्ट देखा जा सकता है। कांग्रेस की राजनीति पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे दो पड़ोसी देश में दिखती है। जो कि इतिहास में दिखाई देता है।

राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज