महाकुंभ मेले में नाविकों की बल्ले-बल्ले, प्रशासन ने बढ़ाया नाव का किराया
प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ में नाविकों की आय बढ़ाने के लिए मेला प्रशासन ने नावों का किराया 50 फीसदी बढ़ाने पर सहमति जताई है। अपर जिलाधिकारी (महाकुंभ) के मुताबिक संगम में चलने वाली नावों के किराए में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। लंबे समय से नाविक किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे। प्रयागराज जिला नाविक संघ और मेला प्रशासन के बीच हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
प्रयागराज जिला नाविक संघ के अध्यक्ष ने प्रशासन के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि महंगाई बढ़ने के बावजूद कई सालों से नावों के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। अपर मेलाधिकारी ने बताया कि नावों का किराया बढ़ने के बाद अब यह भी तय किया जाएगा कि किसी भी श्रद्धालु से तय किराए से ज्यादा ना लिया जाए इसके लिए किराए की नई सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी घाटों और पार्किंग स्थल में इस सूची को चस्पा किया जाएगा। प्रमुख स्नान पर्व पर भी नावें संचालित की जाएंगी, प्रमुख स्नान पर्व पर मोटर बोट पर रोक रहेगी।
उप जिलाधिकारी (महाकुंभ) ने बताया कि स्नान पर्व में मौसम और भीड़ को देखते हुए नाव संचालन का फैसला लिया जाएगा। इस समय 1455 नावों का संचालन किया जा रहा है। महाकुंभ के समय आसपास के जिलों से नावों के आने के बाद इनकी संख्या 4 हजार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इन सभी नाविकों की नावों की जांच करने के बाद इन्हें लाइसेंस जारी किया जाएगा। उन्हें लाइफ जैकेट प्रदान दी जाएंगी। सभी नाविकों का दो लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके