रेल मंत्री से मिले सांसद दर्शन सिंह चौधरी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले सांसद दर्शन सिंह चौधरी
लोकसभा क्षेत्र में रेलवे के 500 करोड़ से अधिक लागत के कार्य प्रगति पर
ट्रेनों के ठहराव की सौगात के लिए रेल मंत्री का सांसद ने किया आभार व्यक्त
भारतीय रेल की ओर से लोकसभा क्षेत्र को मिल रही बड़ी सौगाते : सांसद दर्शन सिंह चौधरी
दिल्ली में नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह ने गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। जिसमें लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के स्टॉपेज एवं रेलवे से संबंधित मुद्दों के संदर्भ में रेल मंत्री से विस्तृत चर्चा की। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि संसदीय क्षेत्र में इंदौर-जबलपुर नयी लाइन का कार्य प्रगति पर है जिसको लेकर रेल मंत्री से चर्चा हुई है। रेल मंत्रालय ने पिंक बुक में पश्चिम मध्य रेल को विकास कार्यों के लिए 9491 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। बजट में सर्वाधिक राशि नई रेल लाइनों के लिए रखी गई है। इसके लिए 2480 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इंदौर-जबलपुर के बीच 342 किलोमीटर लंबी रेललाइन के लिए 1107 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। इस रेल लाइन के बनने से रायसेन नर्मदापुरम और नरसिंहपुर जिलों को भी व्यापारिक दृष्टि से खासा फायदा मिलेगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत संसदीय क्षेत्र की बानापुरा, गाडरवारा, इटारसी, करेली, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर और पिपरिया स्टेशनों पर कार्य भी प्रगति पर है। होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र में 500 करोड़ से अधिक की लागत से 29 ROB/RUB का कार्य प्रगति पर है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्थानीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने पहल करते हुए जबलपुर-वेरावल- जबलपुर के मध्य चलने वाली सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 11464/11463 का ठहराव बनखेड़ी एवं गाड़ी संख्या 20912/20911 नागपुर-इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के नर्मदापुरम स्टॉपेज पहल की और रेल मंत्री को इसके लिए आग्रह किया। जिसके पश्चात उक्त ट्रेनों के ठहराव को रेलवे द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। जिसके लिए क्षेत्र की जनता की ओर से रेल मंत्री का स्थानीय सांसद ने आभार व्यक्त किया।

DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
टीकमगढ़ बस दुर्घटना: मौके पर मची अफरा-तफरी, 15 घायल
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।
मातृत्व और करियर का संतुलन: पत्रलेखा ने बताया प्रोड्यूसर और मां बनने के बीच का चुनौतीपूर्ण सफर।
कलेक्टर का सख्त आदेश: जनगणना ड्यूटी में लगे कर्मियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी।