ताजमहल की सुरक्षा बढ़ाई गई, आगरा में हाई अलर्ट घोषित
भारतीय सेना ने पीओके और पाकिस्तान में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. अब इस ऑपरेशन के बाद सेना अलर्ट है. यूपी में रेड अलर्ट है. आगरा में भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है. ताजमहल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को सेना के अधिकारियों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं जनता को सायरन बजाकर सतर्क किया जाएगा.
इसी कड़ी में मॉक ड्रिल की तो शुरुआत भी की जा चुकी है. फायर डिपार्टमेंट में कर्मचारियों की छुट्टियां रोक दी गई हैं. सैन्य इलाकों में बड़ी सावधानी बरती जा रही है. खुफिया एजेंसियां की उन इलाकों में सक्रिय हैं, जो आबादी मिश्रित हैं. पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बुधवार दोपहर को पुलिस अफसरों की एक मीटिंग बुलाई और उनको निर्देश दिए.
पुलिस ने आबादी मिश्रित इलाकों में की गश्तपुलिस ने आबादी मिश्रित इलाकों में गश्त की और लोगों से बात करके का हाल-चाल जाना. वहीं सोशल मीडिया सेल को कहा गया है कि 24 घंटे सक्रिय रहे. जिन लोगों के रिश्तेतार पाकिस्तान में रहते हैं, उनके ऊपर कड़ी नजर रखने के एलआईयू को निर्देश दिए गए हैं. यही नहीं जिन लोगों के रिश्तेतार पाकिस्तान में रहते हैं, उनसे ये बताने के लिए भी कहा गया कि वो अपने रिश्तेदारों को कोई ऐसा वडियो न शेयर करें, जो उनके लिए परेशानी बने.
वायरल वीडियो और संदेशों पर खास नजर
सोशल मीडिया सेल को वायरल वीडियो और संदेशों पर खास नजर रखने के लिए कहा गया है. सेना के किसी भी मूवमेंट की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर न की जाए. वहीं मुख्य अग्निशम अधिकारी ने जानकारी दी कि नौं जगहों पर फायर स्टेशन हैं. ईदगाह, संजय प्लेस, ताजनगरी, शास्त्रीपुरम, एत्मादपुर, बाह, फतेहाबाद, खेरागढ़ और किरवाली में फायर स्टेशन हैं. हर मॉक ड्रिल में फयर ब्रिगेड की टीम शामिल है.
सायरन का काम करेंगे थाने के ये सिस्टम
बता दें कि कमिश्नरेट में 47 पुलिस थाने हैं. 40 में पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगे हैं. सभी चालू हालत में हैं. ट्रायल के बाद उन्हें भी सायरन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.

बुलडोजर और मजदूरों की टीम ने संभाली कमान, लगातार गिर रहे भवन
बिजली कंपनी का निर्णय रद्द, हाईकोर्ट ने कहा ‘स्पीकिंग ऑर्डर’ होना जरूरी
आदर्श स्टेशनरी पर कंगारू स्कूल संचालक की शिकायत, एफआईआर दर्ज
गुजरात को मिला नया सांस्कृतिक तोहफा: पीएम मोदी ने खोला सम्राट संप्रति म्यूजियम
TMC छोड़ BJP में जाएंगे लिएंडर पेस? चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
तेल खरीद पर सियासत: राहुल बोले—ट्रंप की अनुमति के बिना फैसला नहीं, पीएम पर निशाना
आंध्र में दिल दहला देने वाला मामला: शादीशुदा सैनिक ने महिला की हत्या की, पुलिस जांच जारी
बिहार राजनीति में हलचल: नीतीश का इस्तीफा, अशोक चौधरी रोए, तेजस्वी का बड़ा आरोप