थप्पड़, गला दबाना सब झूठ? सीमा हैदर की पिटाई पर ‘भाई’ ने खोला राज
पाकिस्तान से आई सीमा हैदर की एक खबर हाल ही में पारंपरिक मीडिया के साथ सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई थी. कहा गया कि गुजरात से आए एक युवक ने सीमा हैदर का गला दबाया और थप्पड़ भी मारे. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और फिर वहां पहुंची पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया था. हालांकि पुलिस ने अब इस मामले में स्थिति स्पष्ट कर दी है. पुलिस का कहना है कि सीमा हैदर पर हमले से पहले ही आरोपी को दबोच लिया गया था.
सीमा हैदर के मुंहबोले भाई और वकील एपी सिंह ने भी इस बात की पुष्टि की. एपी सिंह के मुताबिक इस हमले में सीमा हैदर बाल-बाल बच गई है. इस घटना में आरोपी उसे चोट नहीं पहुंचा पाया है. बता दें कि पहलगाम अटैक के बाद देश भर में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है. इसी क्रम में गुजरात के सुरेंद्र नगर से चलकर आए एक युवक ने बीते शनिवार की शाम सीमा हैदर पर हमला करने की कोशिश की थी. मीडिया में इस घटना को प्रमुखता से लिया गया था.
पबजी खेलते हुआ था प्यार
सीमा हैदर ने यहां ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले सचिन मीणा के साथ ब्याह किया है. सीमा और सचिन का कहना है कि दोनों पहले पबजी खेलते थे और इसी खेल के दौरान दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए और दोनों में प्यार हो गया. चूंकि सीमा हैदर पहले से शादीशुदा थी और उसके चार बच्चे भी थे. ऐसे में उसने अपने पति गुलाम हैदर को छोड़कर अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते बच्चों के साथ भारत आ गई थी. यहां आने के बाद उसने सचिन मीणा से हिन्दू रीति रिवाज के मुताबिक शादी रचाई और अब सचिन के ही घर में रह रही है.
सनातन अपना चुकी है सीमा हैदर
वकील एपी सिंह का कहना है कि पाकिस्तान से आने के बाद ही सीमा हैदर ने सनातन धर्म अपना लिया था. अब वह सचिन मीणा की पत्नी है और सचिन से उसे एक बेटी भी है. उन्होंने बताया कि अब सीमा हैदर का पाकिस्तान और वहां की राजनीति से कोई मतलब नहीं, बल्कि वह भारत और भारतवासियों के साथ है. दूसरी ओर, पहलगाम अटैक के बाद सीमा हैदर के खिलाफ सोशल मीडिया में खूब माहौल बनाने की कोशिश हो रही है. उसे पाकिस्तान वापस भेजने की मांग हो रही है.

रोहित शर्मा के भविष्य पर अश्विन का बड़ा बयान, कहा- फैसले का सम्मान करना चाहिए
आग के मुहाने पर सरकारी इमारतें! जवाहर और इंदिरा भवन की तस्वीरों ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने किया सुसाइड, कर्नाटक की घटना से सनसनी
विशाल हिमखंड का अस्तित्व खत्म, वैज्ञानिकों ने दर्ज किया बड़ा बदलाव
वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को तैयार रहें, दो नए खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका
'रामायण' के लिए अनुपम खेर का नया अवतार, जटायु की आवाज से करेंगे दर्शकों को भावुक
कार्तिक आर्यन ने किए महाकाल के दर्शन, नंदी हॉल में की विशेष पूजा
जनहित के मुद्दों को मिलेगी नई आवाज, एमपी के नगर निगमों में 108 एल्डरमैन नियुक्त
CJP विवाद पर सियासत तेज, कंगना ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को सराहा