डांट से बौखलाए नौकर ने मालकिन और बेटे की हत्या की, दिल्ली पुलिस ने दबोचा
दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक महिला और उसके नाबालिग बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई. बुधवार की सुबह दोनों की लाश मिली. डबल मर्डर की ये वारदात मंगलवार देर रात की बताई जा रही है. मृतकों की पहचान 42 वर्षीय रुचिका और उनके 14 वर्षीय बेटे कृष के रूप में हुई है. घर का मेन दरवाजा बाहर से बंद था. मां-बेटे की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस जांच में जुटी है. पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है?
हत्या की वजह क्या?
मां-बेटे की हत्या करने वाले नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नौकर ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि मालकिन ने उसे डांटा था, इसलिए उसे गुस्सा आ गया. इसी गुस्से में उसने मालकिन और उनके नाबालिग बेटे को धारदार हथियार से काट डाला. इसके बाद वो मौके से फरार हो गया. जाते-जाते उसने घर को बाहर से बंद कर दिया था.
पति ने दी पुलिस को सूचना
पुलिस को इस वारदात की सूचना मृतक महिला के पति द्वारा दी गई, जो रात को घर पहुंचे थे. उन्होंने घर का दरवाजा बाहर से बंद पाया. उसे कई बार खटखटाने के बाद कोई जवाब नहीं मिला, तो पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा, जिसके बाद अंदर का दृश्य देखकर सब सन्न रह गए.
पूरे घर में फैला पड़ा था खून
रुचिका का शव बेडरूम में और बेटे कृष का शव बाथरूम के अंदर खून से लथपथ मिला. दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई थी. घटनास्थल से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों की हत्या योजना बनाकर की गई है. पुलिस को अंदेशा था कि इस वारदात में घर का ही नौकर शामिल हो सकता है, जो घटना के बाद से फरार हो गया था.
सूचना के बाद, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी थी और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और फरार नौकर की तलाश तेज कर दी गई थी. इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं कि घर के अंदर ही इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया.

CJP आंदोलन के बीच बढ़ा विवाद, मेट्रो स्टेशन बंद होने पर CJI ने मांगा समाधान
राजनीतिक प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, BJP-कांग्रेस भिड़ंत में 16 पुलिसकर्मी जख्मी
होर्मुज के बाद बाब-अल-मंदेब पर नजर, बंद हुआ रास्ता तो बढ़ सकती है वैश्विक मुश्किलें
बरगी के सालीवाड़ा में बवाल, दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प; एक की मौत
'जन नायकन' के लीक ने बढ़ाई टेंशन, फिल्म इंडस्ट्री में छिड़ी नुकसान बनाम 'जीरो इम्पैक्ट' की जंग
PM आवास योजना से लेकर जनसमस्याओं तक, शिकायतों के बाद भी निगम प्रशासन बेखबर
ट्रंप की नई टैरिफ नीति से बदलेगा वैश्विक व्यापार, भारत के लिए सुनहरा मौका
जंतर-मंतर प्रदर्शन: CJP बोला- 'ज्यादातर पुलिसकर्मी सुरक्षित, मामूली चोटें आईं'
विपक्ष की मांग के बावजूद धर्मेंद्र प्रधान पर सरकार का भरोसा बरकरार?
एयरोस्पेस सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, HAL और Safran समझौते से देश में बनेंगे इंजन पार्ट्स