अमेरिका के विस्कॉन्सिन स्कूल में गोलीबारी, 5 लोगों की जान गई, 6 घायल
अमेरिका के विस्कांसिन प्रांत के मैडिसन में एक स्कूल में सोमवार को हुई गोलीबारी में संदिग्ध हमलावर सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में छह अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार हमलावर स्कूल का ही छात्र था।
गोलीबारी के बाद जब पुलिस पहुंची तो संदिग्ध हमलावर की मौत हो चुकी थी। मैडिसन पुलिस विभाग ने इंटरनेट मीडिया पर बताया कि गोलीबारी की वारदात एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में हुई। इस प्राइवेट स्कूल में लगभग 400 छात्र पढ़ते हैं।
गोलीबारी क्यों की गई यह स्पष्ट नहीं
मैडिसन पुलिस प्रमुख शान बार्न्स ने कहा कि वारदात में तीन लोग मारे गए, जिसमें संदिग्ध शूटर भी शामिल था। छह घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी क्यों की गई यह स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अमेरिका में हाल के वर्षों में स्कूल में गोलीबारी की संख्या में वृद्धि हुई है।
इस वर्ष अमेरिका में 322 स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। पिछले वर्ष स्कूलों में गोलीबारी की 349 घटनाएं हुई थीं।
जो बाइडन ने गोलीबारी पर जताई चिंता
इस घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और अविवेकपूर्ण बताया है। गोलीबारी की निंदा करते हुए कहा कि इस घटना ने एक बार फिर सख्त बंदूक कानूनों की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट