'Dhamaal 4' की शूटिंग जल्द शुरू, Jaaved Jaaferi ने दी खुशखबरी
आज के दौर में देखा जा रहा है कि पुरानी फिल्मों के सीक्वल या उनके तीसरे-चौथे पार्ट को बनाए जाने के लिए फिल्ममेकर्स में एक तरह से होड़ सी मच गई है। एक दिन पहले 90 के दशक में आने वाली शाह रुख खान की कल्ट मूवी बाजीगर के सीक्वल को लेकर फिल्म निर्माता की तरफ से कन्फर्मेशन आया था और अब हिंदी सिनेमा की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी धमाल 4 (Dhamaal 4) को लेकर लेटेस्ट अपडेट आ गया है।
जिसको धमाल के मानव यानी अभिनेता जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) ने दिया है। फिल्म की शूटिंग को लेकर उन्होंने फैंस को एक बड़ी गुड न्यूज दे डाली है। आइए जानते हैं कि जावेद ने क्या कहा है।
जल्द शुरू होगी धमाल 4 की शूटिंग
धमाल बॉलीवुड की उन फेमस कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है, जिसके किरदार कल्ट हैं और ऑडियंस इसे आज भी देखना पसंद करती है। ऐसे में अब जब इसकी चौथी किस्त को लेकर कोई अपडेट सामने आएगा तो यकीनन तौर पर उस पर चर्चा होनी तो बनती है।
इस तरह से जावेद जाफेरी ने धमाल 4 की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। अनुमान ये लगाया जा रहा है कि साल 2026 में धमाल को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज किया जा सकता है।
अजय देवगन होंगे धमाल 4 का हिस्सा
निर्देशक इंदर कुमार के डायरेक्शन में साल 2007 धमाल को पहली बार बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। इसके बाद 2011 में धमाल का सीक्वल आया और उसने भी फैंस को खूब हंसाया। इसके बाद 2019 में धमाल की तीसरी किस्त आई,
जिसमें अजय देवगन, माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर जैसे कलाकारों की एंट्री हुई। आलम ये रहा कि टोटल धमाल भी सुपरहिट रही। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि अजय देवगन धमाल फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहेंगे और वह पार्ट 4 में भी नजर आएंगे।

बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत