जम्मू-कश्मीर में थम गई बर्फबारी और बारिश, तापमान में वृद्धि
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुई बर्फबारी और बारिश का दौर अब थम चुका है। प्रशासन ने प्रमुख सड़कों से बर्फ हटाकर यातायात को सुचारू करने का प्रयास किया है। इसके साथ ही, राज्य में तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी तरफ हिमाचल में बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है, जबकि उत्तराखंड में लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 10 मार्च से फिर मौसम करवट ले सकता है और एक हफ्ते तक पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड में लैंडस्लाइड और एवलांच का खतरा बढ़ गया है। जम्मू-कश्मीर में जारी बर्फबारी और बारिश का दौर जरुर थम गया है, जिससे तापमान बढ़ रहा है।
मध्य प्रदेश में तापमान 36 के पार
मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं का प्रभाव कम होते ही गर्मी बढ़ने लगी है। राज्य के इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग में तापमान 36 के पार पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 मार्च के बाद तापमान में और वृद्धि होगी। हालांकि, बर्फीली हवाओं के प्रभाव के कारण चार दिनों में रात का तापमान करीब 6 डिग्री तक गिर गया था।
राजस्थान में गर्मी बढ़ी
राजस्थान में गर्मी के तेवर तीखे हो रहे हैं। पश्चिमी हवा के प्रभाव से दिन में तापमान बढ़ गया है, जबकि सुबह-शाम की ठंडक कम होती जा रही है। बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर और डूंगरपुर में तापमान 36 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। वहीं, बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 12 मार्च तक शुष्क मौसम रहने की संभावना जताई है, लेकिन धुलंडी पर बादलों की उपस्थिति देखी जा सकती है।
छत्तीसगढ़ में तापमान पहुंचा 37 के पार
छत्तीसगढ़ में भी गर्मी बढ़ रही है। राजनांदगांव, रायपुर, बिलासपुर और बेमेतरा में तापमान 37.5 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि, कुछ इलाकों में अब भी हल्की ठंडक बनी हुई है। विशेषज्ञों की मानें तो 13 मार्च तक राज्य में गर्मी और बढ़ सकती है।
हरियाणा में छाएंगे बादल और चलेंगी तेज हवाएं
हरियाणा में गर्मी का असर तेज होता जा रहा है। महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री तक दर्ज किया गया है, जबकि फरीदाबाद, हिसार और नारनौल का तापमान 31 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक राज्य में तेज हवाएं चलेंगी और बादल छाए रहेंगे। पंजाब में भी गर्मी बढ़ रही है। यहां अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री तक दर्ज किया गया है। अगले 48 घंटों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है, लेकिन इसके बाद हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।
देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। पहाड़ी राज्यों में जहां बर्फबारी और बारिश का दौर थमने के बाद लैंडस्लाइड और एवलांच का खतरा बढ़ गया है, वहीं मध्य और पश्चिमी भारत में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। अगले कुछ दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी का असर और ज्यादा महसूस किया जाएगा।

PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?