भोपाल में बनेगी प्रदेश की पहली हाई टेक गौशाला
भोपाल । भोपाल में प्रदेश की पहली हाई टेक गौशाला बनेगी। इस गौशाला में 10 हजार गाय को रखने की क्षमता होगी। इसका भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 नवंबर को करेंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल कलेक्टर कोशलेंद्र विक्रम सिंह के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि भोपाल के बरखेड़ी डोब क्षेत्र में बनने जा रही इस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस गौशाला का भूमिपूजन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कर कमलों से संपन्न होगा। भूमिपूजन आगामी 23 नवंबर को प्रात: 10 बजे बरखेड़ी डोब गांव में किया जाएगा।
मुखिया का संकल्प हमारी सेवा का आधार बनेगा
निरीक्षण को पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि मध्य प्रदेश की कमान एक ऐसे व्यक्तित्व के हाथ में हैं, जो मन-वचन-कर्म से गौमाता की सेवा में संलग्न रहते हैं। गौमाता का संरक्षण और संवर्धन जिनकी प्राथमिकता है। प्रदेश भर में गौशालाओं के निर्माण के साथ ही गायों के आहार और सुविधा के बंदोबस्त के लिए भी प्रबंध कराते हैं। हमारी सनातन परंपरा में में गाय को माता कहा गया है। उनमें 33 कोटि देवताओं का निवास माना गया है। गौ के पंचगव्य आयुर्वेद में सर्वोत्तम औषधि माने गए हैं। और गौ की सेवा स्वयं मोक्षदायिनी होती है। ऐसे में हुजूर में इस अत्याधुनिक गौशाला का निर्माण मेरे भी पुण्यों का उदय है। जिस प्रकार माननीय मुख्यमंत्री जी सदैव गौसेवा के लिए संकल्पित रहते हैं। उसी तरह अपने मुखिया का संकल्प हमारी गौसेवा का आधार बनेगा।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट