ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से भूसा व्यापारी की मौत, एक घायल
फिरोजाबाद, जनपद के थाना नारखी क्षेत्र में गोंछ के बाग के पास भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में भूसा व्यापारी की मौत हो गई। घटना के पीछे यह माना जा रहा है कि चालक को नींद का झोंका आने की वजह से ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित हुई और खाई में पलट गई। मृतक की पहचान सतेंद्र निवासी टोडलपुर के रूप में हुई है जिसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर बैठा दूसरा व्यक्ति रामवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर के पलट से ही अफरा तफरी मच गई। अन्य यात्री, जो निकल कर जा रहे थे उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी साथ ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने क्रेन के जरिए ट्रैक्टर ट्राली को उठाकर सत्येंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। ट्रैक्टर नगला गिरधारी भूसा लेकर जा रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना अध्यक्ष नारखी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सैकड़ों साल पुरानी कब्र ने खोले इतिहास के नए राज, वैज्ञानिक भी हुए हैरान
हेयरफॉल से राहत पाने के लिए लोग अपना रहे हैं यह तरीका, जानें कितना कारगर है
Q1 नतीजों से Nestle India को मिला बूस्ट, ₹959 करोड़ के मुनाफे के बाद चढ़ा शेयर
रिश्तों का सबसे खौफनाक अंत! जिन बेटों के लिए की प्रार्थना, उन्हीं ने मां-बाप की ले ली जान
छात्र आंदोलन पर नसीरुद्दीन शाह का तीखा रिएक्शन, दिल्ली पुलिस पर साधा सीधा निशाना
पीएम मोदी से शरद पवार की मुलाकात, महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चाएं तेज
प्रियंका गांधी ने घेरा केंद्र, कहा- संसद में लोकतांत्रिक परंपराओं का हो रहा उल्लंघन
हॉलीवुड की उभरती स्टार केली हॉटल का सड़क हादसे में निधन, 18 साल की उम्र में टूटा सपना
शारदा उफान पर, लखीमपुर खीरी में बाढ़ ने बढ़ाई मुश्किलें; कई गांव टापू में तब्दील
संसद परिसर से सदन तक घमासान, हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही रोकी गई