तेजस्वी के साथी विधायक ने कहा- भाजपा के लोग गोमांस खाते हैं, मचा गया सियासी बवाल
समस्तीपुर। विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के सीपीआईएम विधायक अजय कुमार ने बीजेपी नेताओं को लेकर विवादित बयान दिया है। दरअसल अजय कुमार ने विभूतिपुर के एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं पर गौ मांस खाने का आरोप लगाया है। यह बातें अजय कुमार ने बीते 3 जनवरी को विभूतिपुर के दिवंगत पत्रकार ब्रजकिशोर ब्रजेश के श्रद्धांजलि सभा के दौरान अपने भाषण के बीच कही।
अजय कुमार ने कहा कि इस देश की जो सबसे बड़ी बीफ कंपनी है, उसका नाम सुनने पर लगता है कि वह किसी मुसलमान का है। लेकिन, वह मुस्लिम का नहीं है वह हिंदू की है और वह आरएसएस से जुड़ा हुआ है। उस पर वे लोग कोई प्रतिबंध क्यों नहीं लगा रहे हैं क्योंकि वे लोग चुनाव में पैसा देते हैं। उन्होंने कहा कि एक देश एक चुनाव और कॉमन सिविल कोड कि वह बातें नहीं करता। वे लोग पूरे देश में इसके सारे संप्रदाय एकता की जहर घोलकर एक बार फिर इस देश के अंदर हिंदुत्व की भावना को जगा कर अपनी बहुमत हासिल करना चाहता है। पिछले चुनाव में जो 63 सीट वे लोग हार गए हैं, उसे हासिल करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि देश में आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी की हुकूमत है, गोवा, पुडुचेरी और अरुणाचल प्रदेश के अंदर वहां के लोग क्या कहते हैं? वह मांसाहारी ही नहीं जिस पर बीजेपी के लोग राजनीति करते हैं। गाय हमारी माता है, इसके सिवाय हमको कुछ नहीं आता है। वहीं भाजपा के लोग गाय का मांस खाते हैं। वह इतने पर ही नहीं रुके। इसको लेकर उन्होंने बीजेपी और आरएसएस के लोगों को चुनौती तक दे डाली कि वह इस पर उनसे बात करें। वह इस मुद्दे पर वह बात करने के लिए तैयार है।वहीं इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य गुंजा मिश्रा ने कहा कि यह लोग आज तक देश की सत्ता में नहीं आ सके। यह लोग केवल भारत की सांस्कृतिक विरासत को गाली देने का काम किए हैं। समूचे हिंदुओं को गाली देने का काम किया है। भाजपा नेता ने कहा कि विधायक अपनी गलती इस बयान के लिए माने नहीं तो भाजपा के लोग इस पर बड़ा निर्णय लेंगे। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी इस पर सख्ती कार्रवाई करने की मांग की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें