बेशकीमती है दरभंगा के राजा की हाथी के दांत से बनी चेयर
नई दिल्ली । बिहार की तत्कालीन स्टेट दरभंगा के राजा के रियासत की हाथी के दांत से बनी एक चेयर है जो कि बेशकीमती है। यह आज भी दरभंगा में मौजूद है और इसे संरक्षित करके रखा गया है। बताया जाता है कि यह राज परिवार के जो राजकुमार हुआ करते थे उनके लिए इसको बनाया गया था।
बता दें, कि इस चेयर में उपयोग किए जाने वाली एक-एक सामग्री बेशकीमती है। इसके बारे में विशेष जानकारी देते हुए महाराजाधिराज लक्ष्मेश्वर सिंह संग्रहालय के टेक्नीशियन डॉक्टर अनिल कुमार बताते हैं, कि दरभंगा महाराज हाथी के दांत से निर्मित सामग्रियों के काफी शौकीन हुआ करते थे। यही वजह है कि इस म्यूजियम में भारत के सबसे अधिक हाथी दांत के कलेक्शन आपको मिल जाएंगे। जो कि दरभंगा महाराज और राज परिवार के हैं। आगे वे बताते हैं, कि उसमें से ही एक रॉयल लवर चेयर भी यहां पर है यह अपने आप में बेशकीमती और बेहद ही खास चेयर है। यह पूरी तरह से हाथी के दांत से निर्मित है। यह चेयर दरभंगा राज परिवार के राजकुमारों के लिए महाराज ने बनवाई थी। यह देखने में छोटी और बहुत ही खूबसूरत है।
आगे वे बताते हैं, कि जितनी महीन कारीगरी इस चेयर पर कारीगरों के द्वारा की गई है आज के समय में इस तरह की कारीगरी मिलना नामुमकिन सा प्रतीत होता है। वहीं जितनी यह खूबसूरत है, उतनी ही यह मजबूत भी है। इतने सालों बाद भी इस चेयर की चमक आज भी बरकरार है। वहीं, आप भी देखना चाहते हैं इस रॉयल लवर चेयर को तो दरभंगा रेलवे स्टेशन के पास मौजूद दरभंगा महाराजाधिराज लक्ष्मेश्वर सिंह संग्रहालय में आकर इसे अपनी आंखों से देख सकते हैं।

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे