बिजली गिरने और गरज-चमक के चलते मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
लखनऊ|उत्तर प्रदेश में शुक्रवार सुबह मौसम अचानक बदल गया। लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश हुई। सुबह करीब 10 बजे सूर्यास्त जैसा माहौल हो गया और बारिश होने लगी। इस दौरान ऑफिस जा रहे लोग फ्लाईओवर के नीचे शरण लेते हुए नजर आए। मौसम विभाग ने प्रदेश के 27 जिलों में ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की है।
इसके पहले प्रदेश के पश्चिमी जिलों में बुधवार की शाम से लेकर बृहस्पतिवार को दिन में तेज झोंकेदार हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश देखने को मिली। दिल्ली से सटे जिलों और पश्चिमी इलाकों में आंधी, गरज-चमक और बारिश ने माहौल ठंडा कर दिया। तेज झोंकों के साथ हुई बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं कई जगहों पर मौसम का मिजाज तूफानी बना रहा।
विक्षोभ के असर से मथुरा में सबसे तेज 87 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। नोएडा में 59 किमी, जबकि आगरा और बुलंदशहर में 57 किमी प्रति घंटे की रफ्तार दर्ज की गई। बारिश में बागपत और बुलंदशहर आगे रहे, जहां करीब 6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्यांचल और बुंदेलखंड समेत लगभग पूरे प्रदेश में तेज हवाओं और गरज-चमक का असर रहेगा। करीब 27 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि इस बदलाव का असर तापमान पर भी दिखेगा और अगले दो दिनों में पारा 5 से 7 डिग्री तक लुढ़क सकता है। बृहस्पतिवार को वाराणसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं नजीबाबाद में बारिश और हवाओं के कारण पारा गिरकर 25 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम रहा।
इन जिलों के लिए जारी किया गया ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, बांदा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा संभल बदायूं जालौन, हमीरपुर व आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है।

सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
बवाना हेलमेट फैक्ट्री में आग का तांडव, मलबे से मिला एक शव
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति पर पुलिस सख्त, हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
भोपाल में राजनीतिक घमासान, भाजपा नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका