मध्य जिले की पहाड़गंज थाना पुलिस ने किया मुख्य आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज में हत्या के प्रयास के मामले में फरार मुख्य आरोपी जय किशन को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर प्रमोद नामक युवक पर चाकू से हमला करने का आरोप है। पहले ही पुलिस ने इस मामले में तीन अन्य आरोपियों—पंकज अग्रवाल, आकाश और ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया था।
मध्य जिले के उपायुक्त निधिन वालसन के अनुसार, चार मई की मध्यरात्रि अमृत कौर मार्केट, पहाड़गंज में प्रमोद पर चाकुओं से हमला किया गया था। वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए गए थे, लेकिन मुख्य आरोपी जय किशन फरार था।
27 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि जय किशन पुल पहाड़गंज के पास छिपा है। दबिश देकर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में जय किशन ने कबूला कि घटना रात चोरी के पैसों के बंटवारे को लेकर हुई बहस के दौरान हुई। प्रमोद ने कहा कि उसे हिस्सा नहीं मिल रहा और वह अब चोरी में साथ नहीं देगा, जिससे बहस बढ़ी और जय किशन ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, जय किशन पहले भी 2022 में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार हो चुका है। इस मामले में उसके खिलाफ अदालत ने गैर-जमानती वारंट भी जारी किया था।

‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
जबलपुर-सतना में बरसेंगे बादल, MP के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई