बिजली विभाग की छापेमारी में पकड़ी गई चोरी, 161 कनेक्शन काटे गए
विद्युत वितरण खंड के बिजली उपकेंद्र बिंदकी नगर, जोनिहां व कस्बा जहानाबाद के चार फीडरों में बिजली चोरी (लाइन लास) सबसे अधिक है। अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बिजली चोरी रोकने के लिए चारों फीडरों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इन फीडरों में बिजली चोरी करने वाले 21 उपभोक्ताओं को पकड़ा है। उसमें से 161 उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन भी काटे हैं।
विद्युत वितरण खंड बिंदकी के इन फीडरों के उपभोक्ताओं के 12.68 लाख रुपये के बकाया था, जिसमें से 9.79 लाख रुपये बकाया बिल के जमा कराया है। अधिशासी अभियंता ने सुबह चेकिंग अभियान चलाने के लिए चारों उपखंड के उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए थे। बिजली विभाग का मानना है कि सबसे अधिक बिजली चोरी रात में नौ बजे के बाद शुरू होती है, जो सुबह तक चलती है। बिजली विभाग के जो चार फीडर सबसे अधिक लाइन लास वाले हैं उनमें दिन में लोड सामान्य रहता है। वहीं, रात में अचानक लोड बढ़ जाता है।
बिजली विभाग का मानना है कि रात में गर्मी के कारण एसी चलाकर उपभोक्ता बिजली चोरी कर रहे हैं। इस कारण लाइन लास आ रहा है। ये हैं लाइन लास वाले फीडर बिजली उपकेंद्र बिंदकी टाउन में दक्षिणी फीडर बिजली उपकेंद्र जोनिहां में शहबाजपुर फीडर बिजली उपकेंद्र जहानाबाद में घनश्यामपुर व बाईपास फीडर नोट - लाइन लास वाले फीडरों के नाम एसडीओ से बातचीत के आधार पर आधारित हैं।
चेक किए गए कनेक्शन संख्या -1031
बकाए पर काटे गए कनेक्शन संख्या -161
जांच के दौरान बिजली चोरी में पकड़े गए उपभोक्ता संख्या - 21
कनेक्शन पर बढ़ाया गया लोड - 28
बकाया बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या - 176
बकाया पर जमा कराई गई धनराशि - 9.79 लाख रुपये

Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा