प्रदेश में पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड!
भोपाल। मध्य प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठण्ड की शुरुआत हो चुकी है। राजधानी समेत टूरिस्ट प्लेस में भी कंपकंपी बढ़ गई है। वहीं रातें सर्द होने की वजह से कंबल और रजाई निकल गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में हवाएं कमजोर हो गई हैं। जिसका असर एमपी में नजर आ रहा है।
भोपाल वासियों को भी इस सर्द भरे मौसम से फिलहाल राहत नहीं है। यहां 12.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा जबलपुर में भी रात का तापमान 13.8 डिग्री पर पहुंच गया है, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है। इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में तापमान 15 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया है।
20 नवंबर तक चलेगी शीतलहर
मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के कई हिस्सों में 20 नवंबर तक शीतलहर चलेगी। भोपाल, इंदौर-जबलपुर में भी कड़ाके की ठंड पडऩे की संभावना है। जबकि पचमढ़ी-अमरकंटक सबसे ठंडे रहेंगे। साथ ही कोहरा भी नजर आएगा। मंडला में 10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड दर्ज हुआ है। हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में अधिकतर जिलों का तापमान रात में 10 से 15 डिग्री तक पहुंचा। भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 25 से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा