दिल्ली में 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच
दिल्ली: दिल्ली के 40 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इनमें आरके पुरम, पश्चिम विहार और मयूर विहार फेज-1 स्थित स्कूल शामिल हैं. स्कूलों को बम की यह धमकी ई-मेल के जरिए मिली है. स्कूल प्रशासन ने धमकी मिलने के बाद तुरंत एहतियात के तौर पर बच्चों को उनके घर वापस भेज दिया है और मामले की सूचना अग्निशमन और पुलिस को दी गई है.
जानकारी के मुताबिक, जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है उनमें आरकेपुरम स्थित डीपीएस स्कूल, जीडी गोयनका, मदर मैरी ब्रिटिश स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल और कैंब्रिज स्कूल सहित 40 स्कूल शामिल हैं. जैसे ही धमकी भरे ई-मेल स्कूल वालों ने देखे तो तुरंत छात्रों को घर वापस भेज दिया गया. सभी स्कूलों के बाहर पुलिस का पहरा है. धमकी में 25 लाख 40 हजार रुपयों की डिमांड की गई है.
यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली में किसी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस साल की शुरुआत में भी ऐसे मामले कई बार सामने आए हैं. इससे पहले 2 फरवरी 2024 को भी डीपीएस आरकेपुरम के प्रिंसिपल को एक मेल के जरिए स्कूल में बम होने की धमकी दी गई थी. इसके बाद मई में भी कई स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली थी और दिल्ली पुलिस कमिश्नर की मेल आईडी पर धमकी भरा मेल किया गया था.

एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट