ब्लैकमेल से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या
नोएडा। के मामूरा गांव में युवती (22) का शव फंदे से लटका मिला। उसे दो युवक और एक युवती आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहे थे। उससे रुपये भी ऐंठ रहे थे। परिजनों ने बताया कि इससे परेशान होकर 21 फरवरी को युवती ने आत्महत्या कर ली। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर आरोपी ग्यासी राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। मूलरूप से औरेया निवासी युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि वह मामूरा गांव में दो बहनों और एक भाई के साथ रहती है। तीनों बहनें सेक्टर-64 स्थित कंपनी में नौकरी करती थीं। कुछ दिनों से ग्यासी राजपूत, प्रीति सैनी और विपिन यादव उसकी छोटी बहन को फोन करके परेशान कर रहे थे। तीनों उसे ब्लैकमेल करते थे और फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रकम ऐंठते थे। आरोपियों के पास कुछ आपत्तिजनक वीडियो और फोटो हैं। पीड़िता ने बताया कि तीनों आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। इससे परेशान होकर उसकी छोटी बहन ने 21 फरवरी को आत्महत्या कर ली। परिजनों ने अंतिम संस्कार कराने के बाद अब पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी पुनीत सिंह ने बताया कि इस मामले में ग्यासी राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो आरोपियों की तलाश जारी है।
व्हाट्सएप चैट से लेकर वीडियो तक की जांच
मृतका की बहन ने कहा कि आरोपी अलग-अलग नंबरों से कॉल व व्हाट्सएप भेज परेशान कर रहे थे। युवती को उसके फोटो और वीडियो भी भेजे गए थे। इन फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी जा रही थी। परिजनों ने ये फोटो, वीडियो और चैट पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस उन मोबाइल और व्हाट्सएप नंबरों की जानकारी जुटा रही है।

बूंद-बूंद पानी के लिए जूझ रहा पाकिस्तान, कनाडा से मांगा सहयोग
रोहित शर्मा के भविष्य पर अश्विन का बड़ा बयान, कहा- फैसले का सम्मान करना चाहिए
आग के मुहाने पर सरकारी इमारतें! जवाहर और इंदिरा भवन की तस्वीरों ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, गुरमखेड़ी स्टेशन पर एक सप्ताह तक नहीं मिलेगा ट्रेनों का स्टॉपेज
TVS Motor ने Q1 में किया कमाल, मुनाफा ₹1,174 करोड़ पहुंचा; निवेशकों की बल्ले-बल्ले
पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने किया सुसाइड, कर्नाटक की घटना से सनसनी
विशाल हिमखंड का अस्तित्व खत्म, वैज्ञानिकों ने दर्ज किया बड़ा बदलाव
वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को तैयार रहें, दो नए खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका
'रामायण' के लिए अनुपम खेर का नया अवतार, जटायु की आवाज से करेंगे दर्शकों को भावुक