24 घंटे में दिव्यांग तक पहुंची ट्राइसाइकिल
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से रायगढ़ जिले के एक दिव्यांग युवक को महज 24 घंटे के भीतर ट्राइसाइकिल उपलब्ध करा दी गई। रविवार के शासकीय अवकाश के बावजूद प्रशासन की तत्परता ने सुशासन और जनहित को सर्वाेपरि रखने वाली सरकार की छवि को मजबूत किया है।
धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम कमोसिनडांड निवासी जन्म से दिव्यांग गणेश राम यादव के संघर्ष की मार्मिक खबर सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि बिना देरी के गणेश राम को शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।
अवकाश में भी पूरी हुई मदद
मुख्यमंत्री के निर्देश मिलते ही समाज कल्याण विभाग और जिला प्रशासन हरकत में आया। अधिकारियों की टीम जनपद पंचायत धरमजयगढ़ पहुंची और वहां से ट्राइसाइकिल लेकर गणेश राम के घर गई। उस समय गणेश राम घर पर नहीं थे, इसलिए ट्राइसाइकिल उनके बड़े भाई विचित्र यादव को सौंपी गई।
गणेश राम आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अब तक हाथों के सहारे चलकर ही दैनिक काम करते थे। पहाड़ी और दुर्गम इलाके में रहने के कारण उन्हें स्वास्थ्य केंद्र, बैंक और पंचायत तक पहुंचने में भारी दिक्कत होती थी। अब ट्राइसाइकिल मिलने से उनका जीवन आसान होगा और वे आत्मनिर्भरता के साथ आवागमन कर सकेंगे।
परिवार को मिल रहा योजनाओं का लाभ
गणेश राम की भाभी चंद्रवती ने बताया कि परिवार में पति, देवर और वे खुद तीनों दिव्यांग हैं। दोनों भाइयों को प्रतिमाह दिव्यांग पेंशन मिलती है। परिवार को महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिल रहा है और ’राशन कार्ड’ से नियमित खाद्यान्न मिल रहा है।
ट्राइसाइकिल मिलने पर भाई विचित्र यादव भावुक हो गए। उन्होंने कहा, ष्अब गणेश सम्मान के साथ अपना काम कर सकेगा। स्वास्थ्य केंद्र और अन्य जरूरी जगहों तक आसानी से जा सकेगा। शासन-प्रशासन के इस सहयोग के लिए आभार।ष्
सुशासन का उदाहरण
24 घंटे में मदद मिलने से ग्रामीणों में सरकार की संवेदनशीलता को लेकर भरोसा बढ़ा है। लोगों ने कहा कि जरूरतमंदों के प्रति जिस तेजी से प्रशासन ने काम किया, वह सुशासन की मिसाल है।

घायल छात्रों से मिलकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा
बूंद-बूंद पानी के लिए जूझ रहा पाकिस्तान, कनाडा से मांगा सहयोग
रोहित शर्मा के भविष्य पर अश्विन का बड़ा बयान, कहा- फैसले का सम्मान करना चाहिए
आग के मुहाने पर सरकारी इमारतें! जवाहर और इंदिरा भवन की तस्वीरों ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, गुरमखेड़ी स्टेशन पर एक सप्ताह तक नहीं मिलेगा ट्रेनों का स्टॉपेज
TVS Motor ने Q1 में किया कमाल, मुनाफा ₹1,174 करोड़ पहुंचा; निवेशकों की बल्ले-बल्ले
पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने किया सुसाइड, कर्नाटक की घटना से सनसनी
विशाल हिमखंड का अस्तित्व खत्म, वैज्ञानिकों ने दर्ज किया बड़ा बदलाव
वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को तैयार रहें, दो नए खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका